TOP BANNER
Sponsored

ट्रक की चपेट में आया बाइक सवार, 2 महिलाओं की मौत, 1 गंभीर रूप से घायल

निमियाघाट : थाना क्षेत्र के रांगामाटी NH2 पर शनिवार को ट्रक की चपेट में आने से बाइक सवार 2 महिलाओं की मौत हो गई। जबकि बाइक चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। मृतकों में 35 वर्षीय मसोमात प्यासी देवी और 32 वर्षीय मसोमात उर्मिला देवी थी। जबकि घायल सुरेश महतो है। मिली जानकारी के

SamridhSamachar Desk Avatar
By SamridhSamachar Desk Sep 19, 2020 Sep 19 49 Views
Share

निमियाघाट : थाना क्षेत्र के रांगामाटी NH2 पर शनिवार को ट्रक की चपेट में आने से बाइक सवार 2 महिलाओं की मौत हो गई। जबकि बाइक चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। मृतकों में 35 वर्षीय मसोमात प्यासी देवी और 32 वर्षीय मसोमात उर्मिला देवी थी। जबकि घायल सुरेश महतो है।

मिली जानकारी के अनुसार सुरेश कुलगो स्थित अपने घर से दोनों भाभियों को लेकर तोपचांची के लिए निकला था।इसी दौरान रांगामाटी के पास वह ट्रक की चपेट में आगया। घटना में मौके पर ही दोनों महिलाओं की मौत हो गई। जबकि सुरेश गंभीर रूप से घायल हो गया। आनन-फानन में उसे अस्पताल में भर्ती करवाया गया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसे धनबाद पीएमसीएच रेफर कर दिया गया।

इधर घटना के बाद आक्रोशित ग्रामीणों ने मुआवजे की मांग को लेकर सड़क जाम कर दिया। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और भीड़ को समझा बुझाकर जाम हटवाया। वहीं शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए गिरिडीह सदर अस्पताल भेज दिया। पुलिस बाइक और ट्रक को कब्जे में लेकर थाने ले गई। साथ ही खलासी को हिरासत में ले लिया और आगे की कार्रवाई में जुट गई।

MIDDLE
Sponsored
AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

रोजाना नई नई खबर पढ़ने के लिए हमारे Whatsapp Channel को ज्वाइन करें। हम केवल सुबह और शाम को खबरे ग्रुप में डालते है। हमारा वादा है की आप इस ग्रुप से जुड़ कर निराश नहीं होंगे। हमारे Whatsapp Channel से जुड़ने क लिए धन्यवाद।

Join Now

Related Stories