TOP BANNER
Sponsored

जमीन संबंधित शिकायत लेकर एसपी कार्यालय पहुंचा एक परिवार, दिया धरना

गिरिडीह : अपनी ज़मीन को गैर हिस्सेदार द्वारा भूमाफियाओं के साथ मिलकर बेच दिए जाने का आरोप वहीं स्थानीय थाना द्वारा कार्रवाई नहीं किये जाने की शिकायत लेकर सोमवार को एक परिवार पुलिस लाइन स्थित एसपी ऑफिस पहुंचा। हालांकि ज़मीन संबंधित मामला होने के कारण एसपी से फरियादी को जब मुलाकात नहीं करने दिया तो

SamridhSamachar Desk Avatar
By SamridhSamachar Desk Sep 18, 2020 Sep 18 53 Views
Share

गिरिडीह : अपनी ज़मीन को गैर हिस्सेदार द्वारा भूमाफियाओं के साथ मिलकर बेच दिए जाने का आरोप वहीं स्थानीय थाना द्वारा कार्रवाई नहीं किये जाने की शिकायत लेकर सोमवार को एक परिवार पुलिस लाइन स्थित एसपी ऑफिस पहुंचा।

हालांकि ज़मीन संबंधित मामला होने के कारण एसपी से फरियादी को जब मुलाकात नहीं करने दिया तो पूरे परिवार के साथ फरियादी धरने पर बैठ गया।

मामला जमुआ थाना क्षेत्र के सकरडीहा स्थित खैराबाद गांव का है। वहीं फरियादी इसी गांव के सदानंद राणा, रोहन राणा, अनिल राणा, केदार राणा है। ये सभी आपस में भाई हैं। इनका आरोप है कि एक गैर हिस्सेदार ने इनकी 2.47 एकड़ ज़मीन भूमाफियाओं के साथ मिलकर बेच दी है। वहीं जब ये शिकायत लेकर जमुआ थाना गए तो वहां इनकी शिकायत नहीं ली गई। उल्टा दुर्व्यवहार कर इन्हें थाने से बाहर कर दिया गया। कहा कि न्याय की आस लिए पूरे परिवार के साथ एसपी के पास पहुंचे हैं मगर यहां गार्ड के द्वारा ज़मीन सम्बंधित मामला होने के कारण मिलने नहीं दिया जा रहा। जिस कारण वे धरना पर बैठ गए हैं। अगर उन्हें न्याय नहीं मिला तो सपरिवार आत्मदाह कर लेंगे।

MIDDLE
Sponsored
AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

रोजाना नई नई खबर पढ़ने के लिए हमारे Whatsapp Channel को ज्वाइन करें। हम केवल सुबह और शाम को खबरे ग्रुप में डालते है। हमारा वादा है की आप इस ग्रुप से जुड़ कर निराश नहीं होंगे। हमारे Whatsapp Channel से जुड़ने क लिए धन्यवाद।

Join Now

Related Stories