TOP BANNER
Sponsored

पीएम मोदी और शाह सरकार की कथनी और करनी में बड़ा फर्क : विनोद कुमार सिंह

तीन दिवसीय महाधरना का हुआ समापन   बगोदर(गिरिडीह):  नागरिकता संशोधन कानून के विरोध में भाकपा माले की महिला संगठन ऐपवा के बैनर तले बगोदर बस स्टैंड में चल रहे तीन दिवसीय महाधरने का रविवार को अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस (8 मार्च) के समारोह के रूप में सम्पन्न हुआ। समापन के मौके बगोदर पश्चिमी जोन के विभिन्न

SamridhSamachar Desk Avatar
By SamridhSamachar Desk Mar 8, 2020 Mar 8 61 Views
Share

तीन दिवसीय महाधरना का हुआ समापन

 

बगोदर(गिरिडीह):  नागरिकता संशोधन कानून के विरोध में भाकपा माले की महिला संगठन ऐपवा के बैनर तले बगोदर बस स्टैंड में चल रहे तीन दिवसीय महाधरने का रविवार को अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस (8 मार्च) के समारोह के रूप में सम्पन्न हुआ। समापन के मौके बगोदर पश्चिमी जोन के विभिन्न गांव से बड़ी संख्या में महिला-पुरुष शामिल हुए।

 

धरने को संबोधित करते बगोदर के भाकपा माले विधायक विनोद कुमार सिंह ने कहा कि भाजपा की मोदी-शाह की सरकार की कथनी और करनी में बड़ा फर्क है। कहा कि सरकार की नीयत साफ नहीं है। आम जनता सरकार को चुनती रही है पर सरकार को ये अधिकार नहीं है कि वो नागरिकों का चयन करें। धरने को पूनम महतो, पूरन कुमार महतो, बगोदर उप प्रमुख सरिता सोगरा खातून, बेबी देवी, पूर्व पंसस  खगिया देवी , माले नेता शेख तैयब समेत अन्य ने संबोधित किया।

AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

रोजाना नई नई खबर पढ़ने के लिए हमारे Whatsapp Channel को ज्वाइन करें। हम केवल सुबह और शाम को खबरे ग्रुप में डालते है। हमारा वादा है की आप इस ग्रुप से जुड़ कर निराश नहीं होंगे। हमारे Whatsapp Channel से जुड़ने क लिए धन्यवाद।

Join Now

Related Stories