TOP BANNER
Sponsored

राम मंदिर निर्माण को लेकर कल भूमिपूजन, गिरिडीह में सुरक्षा के कड़े इंतजाम

गिरिडीह : अयोध्या में राम मंदिर निर्माण को लेकर कल भूमि पूजन कार्यक्रम होना है। इसकी सारी तैयारियां पूरी कर ली गई है। कार्यक्रम को लेकर पूरे देशभर में सुरक्षा के तगड़े इंतेजाम किये गए हैं। वहीं लोग इस ऐतिहासिक पल को लेकर खासे उत्साहित हैं। गिरिडीह में भी राम भक्त मंदिर निर्माण प्रारम्भ होने

SamridhSamachar Desk Avatar
By SamridhSamachar Desk Aug 4, 2020 Aug 4 44 Views
Share

गिरिडीह : अयोध्या में राम मंदिर निर्माण को लेकर कल भूमि पूजन कार्यक्रम होना है। इसकी सारी तैयारियां पूरी कर ली गई है। कार्यक्रम को लेकर पूरे देशभर में सुरक्षा के तगड़े इंतेजाम किये गए हैं। वहीं लोग इस ऐतिहासिक पल को लेकर खासे उत्साहित हैं। गिरिडीह में भी राम भक्त मंदिर निर्माण प्रारम्भ होने से काफी प्रसन्न हैं। गिरिडीह जिला प्रशासन द्वारा संवेदनशील स्थानों पर सुरक्षा व्यवस्था को लेकर व्यापक तैयारी की गई है।

सोमवार को उपायुक्त राहुल कुमार सिन्हा ने आदेश जारी किया है। सुरक्षा व्यवस्था न बिगड़े इसको लेकर जिले के विभिन्न स्थानों पर पुलिस पदाधिकारी, बल, दंडाधिकारी की प्रतिनियुक्ति की गई है।

शांति व्यवस्था बनी रहे इसको लेकर शहर के बड़ा चौक, तिरंगा चौक, कोल्डीहा पेट्रोल पंप, वीर कुंवर सिंह चौक, गांधी चौक, बरवाडीह, सेंट्रल पीठ, मुस्लिम बाजार, पदम चौक, बीसीसी रोड, कालीबाड़ी चौक, टॉवर चौक, नेताजी चौक, भंडारीडीह, अलकापुरी, बोडो, रज्जाक, बिशनपुर में प्रतिनियुक्ति की गई है। वहीं बेंगाबाद चौक, डुमरी चौक, इसरी बाज़ार निमियाघाट, बगोदर चौक, सरिया चौक, लाल बाज़ार, धनवार, जमुआ चौक, देवरी चौक, तिसरी चौक, गावां चौक पर तैनाती की गई है।

MIDDLE
Sponsored

भ्रमणशील रहेंगे अधिकारी

उपायुक्त के द्वारा अनुमंडल पदाधिकारी/ अंचलाधिकारी/ प्रखंड विकास पदाधिकारी/ अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी/ पुलिस उपाधीक्षक/पुलिस निरीक्षक/ थाना प्रभारी/ ओपी को निर्देश दिया गया है कि भ्रमणशील रहकर उपरोक्त प्रतिनियुक्त पुलिस पदाधिकारियों व पुलिस बलों/दंडाधिकारियों को शांति एवं विधि व्यवस्था बनाए रखने के संबंध में अपनी निगरानी में आवश्यक दिशा निर्देश देंगे। साथ ही विधि व्यवस्था के दौरान भीड़ भाड़ वाले इलाके में सतत निगरानी हेतु आवश्यकता अनुसार अतिरिक्त दंडाधिकारी की प्रतिनियुक्ति करते हुए वीडियो ग्राफी/फोटोग्राफी कराएंगे।

AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

रोजाना नई नई खबर पढ़ने के लिए हमारे Whatsapp Channel को ज्वाइन करें। हम केवल सुबह और शाम को खबरे ग्रुप में डालते है। हमारा वादा है की आप इस ग्रुप से जुड़ कर निराश नहीं होंगे। हमारे Whatsapp Channel से जुड़ने क लिए धन्यवाद।

Join Now

Related Stories