TOP BANNER
Sponsored

कार की चपेट में आने से 12 साल के बच्चे की मौत, गुस्साए लोगों ने किया सड़क जाम

गिरिडीह : खोरीमहुआ- जमुआ मुख्य मार्ग स्थित जमखोखरो मोड़ के पास बुधवार को तेज रफ्तार चार पहिया वाहन की चपेट में आने से एक बच्चे की मौत हो गई। मृतक धनवार थाना क्षेत्र के भुतहा ग्राम निवासी रामचन्द्र राय का 12 वर्षीय पुत्र अनूप राय था। बताया जाता है कि वह अपने फुआ घर देवरी

SamridhSamachar Desk Avatar
By SamridhSamachar Desk Aug 5, 2020 Aug 5 73 Views
Share

गिरिडीह : खोरीमहुआ- जमुआ मुख्य मार्ग स्थित जमखोखरो मोड़ के पास बुधवार को तेज रफ्तार चार पहिया वाहन की चपेट में आने से एक बच्चे की मौत हो गई। मृतक धनवार थाना क्षेत्र के भुतहा ग्राम निवासी रामचन्द्र राय का 12 वर्षीय पुत्र अनूप राय था।

बताया जाता है कि वह अपने फुआ घर देवरी स्थित जमखोखरो आया था। बुधवार की सुबह करीब 11 बजे वह अपने 4 दोस्तों के साथ सड़क पार हो रहा था। इसी दौरान जमुआ की ओर से आ रहे एक तेज रफ्तार स्विफ्ट कार की चपेट में वह आ गया। जिससे घटनास्थल पर ही उसकी मौत हो गई।

घटना के बाद स्थानीय लोगों ने मुआवजा की मांग करते हुए शव को बीच सड़क पर रख जमुआ-खोरीमहुआ मुख्य मार्ग को जाम कर दिया। घटना की सूचना मिलते ही देवरी थाना प्रभारी अनूप रोशन भेंगरा, हिरोडीह थाना प्रभारी राधेश्याम पांडेय, धनवार थाना से महिला पुलिस कर्मी प्रियंका कुमारी, जमुआ थाना पुलिस सदलबल मौके पर पहुंची और जामकर्ताओं को समझाने का प्रयास किया। मगर लोग मुआवजा की मांग पर अड़े रहे।

MIDDLE
Sponsored

सूचना पर खोरीमहुआ एसडीएम धीरेंद्र कुमार सिंह, देवरी बीडीओ सुधीर कुमार मौके पर पहुंचे और आक्रोशित लोगों को सरकारी प्रावधान के तहत मुआवजा का आश्वासन दिया। आश्वासन के बाद लोग मानें और फिर सड़क से जाम हटा लिया। वहीं पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए गिरिडीह सदर अस्पताल भेज दिया। बच्चे की मौत से परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है।

AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

रोजाना नई नई खबर पढ़ने के लिए हमारे Whatsapp Channel को ज्वाइन करें। हम केवल सुबह और शाम को खबरे ग्रुप में डालते है। हमारा वादा है की आप इस ग्रुप से जुड़ कर निराश नहीं होंगे। हमारे Whatsapp Channel से जुड़ने क लिए धन्यवाद।

Join Now

Related Stories