AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

वर्षों बाद रविन्द्र राय के आवास पहुंचे बाबूलाल, सरकार पर साधा निशाना

सरिया(गिरिडीह) : तक़रीबन 12 वर्ष के बाद रविवार को कोडरमा के पूर्व सांसद रविन्द्र राय के आवास पर भाजपा विधायक दल के नेता बाबूलाल मरांडी का आगमन हुआ. इस दौरान दोनों नेताओं ने प्रदेश की स्थिति पर चर्चा की. मौके पर बाबूलाल मरांडी ने बताया कि इस रास्ते से होकर घर जा रहे थे. इसी


AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

सरिया(गिरिडीह) : तक़रीबन 12 वर्ष के बाद रविवार को कोडरमा के पूर्व सांसद रविन्द्र राय के आवास पर भाजपा विधायक दल के नेता बाबूलाल मरांडी का आगमन हुआ. इस दौरान दोनों नेताओं ने प्रदेश की स्थिति पर चर्चा की. मौके पर बाबूलाल मरांडी ने बताया कि इस रास्ते से होकर घर जा रहे थे. इसी दौरान उनसे बात हुई तो पूजा की जानकारी मिली तो मुलाकात करने चला आया।

 

सभी अपना खजाना को भरने में लगे हैं

मौके पर बाबूलाल मरांडी ने कहा कि सरकार को बने 6 महीना होगया। बहुत कुछ उम्मीद नहीं कर रहे थे चूंकि कोविड के कारण लॉकडाउन था, लेकिन जिस ढंग से सरकार काम कर रही है। लगता है पूरी सरकार ही ठेका पट्टा मैनेज करने में लगी हुई है। मंत्री भी उसमें लगे हुए हैं। राज्य के मुख्यमंत्री कहते हैं कि खजाना खाली है, लेकिन अपने खजाना को भरने में सारे लोग लगे हुए हैं।

Read More : अपहृत नाबालिग को पुलिस ने किया बरामद, आरोपी गिरफ्तार

AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

बरहड़वा टोल टैक्स प्रकरण का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि उसको मैनेज करने के लिए मंत्री लगे हुए थे। विधायक प्रतिनिधि लगे हुए थे। मारपीट हुआ और केस भी होगया। अभी पता चला कि रांची में भी हाउसिंग टैक्स के लिए टेंडर हुआ उसमें पसंद के व्यक्ति को टेंडर नहीं मिला तो वो भी कैंसिल हो गया। लॉ इन आर्डर बिगड़ता जा रहा है। उग्रवाद की गतिविधि पूरे प्रदेश में बढ़ गई है। रोज घटनाएं हो रही है।

चोरी, डकैती, हत्या,अपहरण की घटनाओं में बढ़ोतरी हो रही है। रांची जैसे शहर में रोजाना छिनतई की घटना हो रही है। जो सरकार का काम है इसमें पैसा नहीं लगने का है फिर भी कंट्रोल नहीं हो रहा है। कोविड में जिस तरह की हालत है धीरे धीरे मामला बढ़ता ही चला जा रहा है। जिस मुस्तेदी से उसपर काम करना चाहिए था वो दिखाई नहीं पड़ रहा है। कहा कि 6 महीना के कार्यकाल में जनता को काफी निराशा हुई है।

Read More : अलग-अलग थाना क्षेत्र से दबोचे गए 10 साइबर अपराधी, एसपी ने प्रेसवार्ता कर दी जानकारी

AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

झामुमो के नेतृत्व की सरकार कांग्रेस की गिरफ्त में है

इधर, पूर्व कोडरमा सांसद रविन्द्र राय ने कहा कि झारखंड सरकार दायित्वहीनता का परिचय दे रही है। सरकार केवल समय काट रही है। झारखंड मुक्ति मोर्चा पूरी तरह से कांग्रेस की गिरफ्त में है। कांग्रेस की चाल में फंसी हुई है और कोरोना और लॉकडाउन सरकार के लिए बहाना हो गई है।

लॉकडाउन के नाम पर सरकार कोई काम करना नहीं चाहती है। लॉकडाउन ने सरकार को छूट दे दी कुछ भी न करो तो आपका समय कट जाएगा। कहा कि झामुमो के नेतृत्व की सरकार कांग्रेस की गिरफ्त में अपनी दायित्व भूल गई है और यह झारखंड के विकास के लिए दुर्भाग्य है।

AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

रोजाना नई नई खबर पढ़ने के लिए हमारे Whatsapp Channel को ज्वाइन करें। हम केवल सुबह और शाम को खबरे ग्रुप में डालते है। हमारा वादा है की आप इस ग्रुप से जुड़ कर निराश नहीं होंगे। हमारे Whatsapp Channel से जुड़ने क लिए धन्यवाद।

Join Now

Related Stories