TOP BANNER
Sponsored

अलग-अलग थाना क्षेत्र से दबोचे गए 10 साइबर अपराधी, एसपी ने प्रेसवार्ता कर दी जानकारी

गिरिडीह : साइबर अपराधियों के धरपकड़ में लगातार पुलिस अभियान चला रही है। साइबर क्राइम डीएसपी संदीप सुमन समदर्शी के नेतृत्व में कार्रवाई कर ठगों को सलाखों के पीछे पहुंचाया जा रहा है। एक बार फिर साइबर सेल ने 10 अपराधियों को दबोचा है। रविवार को एसपी अमित रेणु ने प्रेसवार्ता कर इसकी जानकारी दी।

SamridhSamachar Desk Avatar
By SamridhSamachar Desk Jul 5, 2020 Jul 5 57 Views
Share

गिरिडीह : साइबर अपराधियों के धरपकड़ में लगातार पुलिस अभियान चला रही है। साइबर क्राइम डीएसपी संदीप सुमन समदर्शी के नेतृत्व में कार्रवाई कर ठगों को सलाखों के पीछे पहुंचाया जा रहा है। एक बार फिर साइबर सेल ने 10 अपराधियों को दबोचा है। रविवार को एसपी अमित रेणु ने प्रेसवार्ता कर इसकी जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि बेंगाबाद, गांडेय, अहिल्यापुर थाना क्षेत्र में छापेमारी कर 10 ठगी करने वाले अपराधियों को मौका ए वारदात से रंगे हाथ पकड़ा गया है। बताया कि गिरफ्तार शातिर बैंक खाताधारकों, पेटीएम यूजर्स को सीरियल कॉल और लिंक भेजकर डिटेल्स निकाल कर लोगों के खाते में जमा रकम को अपने फर्जी बैंक एकाउंट एवं इ वॉलेट में ट्रांसफर कर लेते थे।

इन अपराधियों की हुई गिरफ्तारी

रंजीत मंडल
पवन कुमार मंडल
दिलीप गोस्वामी
पिंटू कुमार मंडल
अकलेश कुमार मंडल
सद्दाम अंसारी
सफाउद्दीन अंसारी
मो सलाकत
मो आरिफ
कुंदन साव

MIDDLE
Sponsored

अपराधियों के पास से किया गया बरामद

21 मोबाइल फोन सेट
43 सिम कार्ड
11 एटीएम कार्ड
09 चेक/पासबुक
05 आधार/ वोटर कार्ड
03 पैन कार्ड
02 बाइक

गिरफ्तार अपराधियों में अकलेश कुमार मंडल और मो आरिफ अंसारी का पुराना आपराधिक इतिहास रहा है। वहीं अन्य की जांच की जा रही है।

धोखेबाजों से रहे सतर्क

एसपी अमित रेणु ने कहा कि ऐसे धोखाधड़ी करने वालों से सतर्क रहें। कभी भी अपनी निजी जानकारी साझा न करें। कहा कि आमतौर पर किसी तरह की परेशानी होने पर लोग फौरन गूगल पर कस्टमर केयर का नम्बर सर्च कर कॉल करते हैं जहां ये शातिर अपना नम्बर डाल कर रखते हैं और फिर लोग ऐसे लोगों के चक्कर में फंसकर अपने खाता से संबंधित जानकारी देकर ठगी के शिकार हो जाते हैं उन्होंने कहा कि ऐसे में सतर्क रहें कभी भी फोन कॉल या मैसेज पर किसी अंजान व्यक्ति के साथ अपना डिटेल शेयर न करें।

MIDDLE
Sponsored

छापेमारी दल में ये रहे शामिल

छापेमारी दल का नेतृत्व साइबर डीएसपी संदीप सुमन समदर्शी ने किया,जबकि टीम में पुलिस अवर निरीक्षक ध्रुव कुमार, सहायक अवर निरीक्षक बासुदेव दास, राहुल कुमार सिंह एवं सशस्त्र बल के जवान मौजूद थे।

AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

रोजाना नई नई खबर पढ़ने के लिए हमारे Whatsapp Channel को ज्वाइन करें। हम केवल सुबह और शाम को खबरे ग्रुप में डालते है। हमारा वादा है की आप इस ग्रुप से जुड़ कर निराश नहीं होंगे। हमारे Whatsapp Channel से जुड़ने क लिए धन्यवाद।

Join Now

Related Stories