TOP BANNER
Sponsored

बीमा कर्मचारी संघ की वार्षिक बैठक सम्पन्न, निजीकरण का छाया रहा मुद्दा

गिरिडीह : बीमा कर्मचारी संघ हजारीबाग मंडल, गिरिडीह शाखा इकाई की वार्षिक बैठक रविवार को भारतीय जीवन बीमा निगम गिरिडीह शाखा परिसर में की गई। बैठक की अध्यक्षता अध्यक्ष संजय शर्मा ने किया जबकि बैठक में मुख्य रूप से मुख्य अतिथि के रूप में मंडलीय महासचिव महेंद्र किशोर प्रसाद एवं अतिथि के रूप में मंडलीय

SamridhSamachar Desk Avatar
By SamridhSamachar Desk Jul 5, 2020 Jul 5 42 Views
Share

गिरिडीह : बीमा कर्मचारी संघ हजारीबाग मंडल, गिरिडीह शाखा इकाई की वार्षिक बैठक रविवार को भारतीय जीवन बीमा निगम गिरिडीह शाखा परिसर में की गई। बैठक की अध्यक्षता अध्यक्ष संजय शर्मा ने किया जबकि बैठक में मुख्य रूप से मुख्य अतिथि के रूप में मंडलीय महासचिव महेंद्र किशोर प्रसाद एवं अतिथि के रूप में मंडलीय संयुक्त सचिव हेमंत मिश्रा, सुमित सिन्हा, संगठन सचिव जगदीश चंद्र मित्तल एवं पेंशनर एसोसिएशन के सिद्धेश्वर मोदी उपस्थित थे।

बैठक की शुरुआत सचिव धर्म प्रकाश ने वार्षिक प्रतिवेदन प्रस्तुत कर किया। प्रतिवेदन के माध्यम से सचिव ने कहा कि देश में निजीकरण की नीति बहुत तेजी से लागू की जा रही है। रेलवे, कोयला सहित तमाम लाभकारी सार्वजनिक प्रतिष्ठान हो को बेचा जा रहा है। अभी केंद्र सरकार भारतीय जीवन बीमा निगम का निजीकरण शेयर बाजार में सूचीबद्ध के माध्यम से मन बना चुकी है इसका पुरजोर विरोध किया जाएगा।

मौके पर मंडलीय महासचिव महेंद्र किशोर प्रसाद ने कहा कि छदम राष्ट्रवाद की आड़ में केंद्र सरकार देश की परिसंपत्तियों को बेच रही है। श्रम कानूनों को समाप्त कर कॉर्पोरेट परस्त श्रमकोड बनाया जा रहा है।

MIDDLE
Sponsored

संयुक्त सचिव हेमंत मिश्रा ने कहा कि देश की जनता ने मोदी जी को देश चलाने के लिए चुना है, लेकिन वो देश को बेचने का काम कर रहे हैं। उन्हें बेरोजगारी महंगाई की चिंता नहीं है।

इसे भी पढ़ें : अलग-अलग थाना क्षेत्र से दबोचे गए 10 साइबर अपराधी, एसपी ने प्रेसवार्ता कर दी जानकारी

महामारी के दौरान भी शानदार उपलब्धि

संगठन सचिव जगदीश चंद्र मित्तल ने कहा कि कोविड महामारी के बावजूद भारतीय जीवन बीमा निगम ने वित्तीय वर्ष 2019-2020 में शानदार उपलब्धि हासिल करते हुए 76% मार्केट शेयर हासिल किया। एलआईसी तमाम बाधाओं को पार करते हुए बीमा व्यवसाय में वृद्धि दर्ज की है। देश की जनता का एल आई सी पर अटूट विश्वास है जिस कारण आज यह सबसे बड़ी कंपनी है।

MIDDLE
Sponsored

बीमा कर्मचारी संघ की वार्षिक बैठक सम्पन्न, निजीकरण का छाया रहा मुद्दा

वर्ष 2020 के लिए हुआ चयन

इस दौरान वर्ष 2020 के लिए पुनः संजय शर्मा को अध्यक्ष तथा धर्मप्रकाश को सचिव चुना गया। वहीं संयुक्त सचिव के रूप में विजय कुमार, अनुराग मुर्मू, राजेश कुमार उपाध्याय चुने गए जबकि संहिता सरकार, डेनियल मरांडी उपाध्यक्ष, उमानाथ झा, सुनील कुमार वर्मा, दीपक पासवान संगठन सचिव तथा श्वेता कुमारी कोषाध्यक्ष और अभय कुमार को महासचिव चुना गया।

ये थे शामिल

बैठक में विजय कुमार, संहिता सरकार, डेनियल मरांडी, अनुराग मुर्मू, राजेश कुमार उपाध्याय, रोशन कुमार, विनय कुमार, विजय कुमार, सोमनाथ झा, सुनील कुमार वर्मा, कुमकुम वाला बर्मा, श्वेता कुमारी, प्रज्ञा आनंद, सबा परवीन, श्वेता ,अंजलि श्वेता, अंशु कुमारी सिंघानिया, सुकृति बर्मन, अभय कुमार, प्रदीप कुमार, महेश्वरी वर्मा, प्रदीप प्रसाद, नीरज कुमार सिंह, प्रवीण हांसदा, प्रभात शर्मा, अनिल कुमार वर्मा, कुलजीत कुमार रवि, देवनाथ दास, गौरव कुमार सिंह, नीतीश कुमार गुप्ता, पंकज कुमार, संजय कुमार शर्मा समेत सभी बीमा कर्मचारी शामिल ।

AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

रोजाना नई नई खबर पढ़ने के लिए हमारे Whatsapp Channel को ज्वाइन करें। हम केवल सुबह और शाम को खबरे ग्रुप में डालते है। हमारा वादा है की आप इस ग्रुप से जुड़ कर निराश नहीं होंगे। हमारे Whatsapp Channel से जुड़ने क लिए धन्यवाद।

Join Now

Related Stories