TOP BANNER
Sponsored

मारपीट में घायल एक शख्स ने तोड़ा दम, पुलिस ने 9 आरोपियों को किया गिरफ्तार

ज़मीन विवाद को लेकर हुई थी जमकर मारपीट डुमरी(गिरिडीह) : डुमरी थाना क्षेत्र के कुलगो दक्षिणी पंचायत स्थित छप्पर टांड़ में बीते 13 जून को दो पक्षों में हुए खूनी झड़प मामले में घायल एक शख्स की मौत रविवार की रात इलाज के दौरान रिम्स में हो गई. मृतक मोहन महतो था. जिसके सिर पर

SamridhSamachar Desk Avatar
By SamridhSamachar Desk Jun 15, 2020 Jun 15 66 Views
Share

ज़मीन विवाद को लेकर हुई थी जमकर मारपीट

डुमरी(गिरिडीह) : डुमरी थाना क्षेत्र के कुलगो दक्षिणी पंचायत स्थित छप्पर टांड़ में बीते 13 जून को दो पक्षों में हुए खूनी झड़प मामले में घायल एक शख्स की मौत रविवार की रात इलाज के दौरान रिम्स में हो गई. मृतक मोहन महतो था. जिसके सिर पर गंभीर चोंट आई थी. गौरतलब है कि पुराने ज़मीन की विवाद को लेकर एक ही परिवार के दो पक्षों में मारपीट की घटना हुई थी. जिसमें दर्जनभर से अधिक की संख्या में लोग घायल हुए थे.

इसे भी पढ़े : ट्रेन की चपेट में आने से युवक की मौत, मानसिक रूप से था बीमार 

घटना में गंभीर रूप से घायल मोहन महतो तथा सुरेश महतो को चिकित्सक ने धनबाद पीएमसीएच रेफर कर दिया था. वहीं स्थिति बिगड़ने पर मोहन महतो को रिम्स रेफर किया गया था. इधर मोहन महतो के मौत के बाद गांव में सन्नाटा पसरा हुआ है. पुलिस गांव में कैंप की हुई है.

MIDDLE
Sponsored

इसे भी पढ़े : 13 पॉजिटिव मरीजों ने दी कोरोना को मात, स्वस्थ होकर लौटे घर

सोमवार को एसडीपीओ नीरज कुमार सिंह ने एक प्रेस कांफ्रेंस आयोजित कर बताया कि इस मामले में 7 आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायायिक हिरासत में भेज दिया गया है. वहीं जानकारी मिली कि शाम में दो अन्य आरोपियों को प्रशिक्षु दरोगा प्रेम सिंह ने धनबाद के पीएमसीएच से गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार आरोपियों में नरेश महतो, संजय कुमार, विशुन महतो, नीलकंठ महतो, राजू महतो, महादेव महतो, धनेश्वर महतो समेत अन्य दो शामिल हैं.

Read  : अपराध : पारा शिक्षक ने की थी कैलीपहाड़ी जंगल में महिला की हत्या

MIDDLE
Sponsored
AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

रोजाना नई नई खबर पढ़ने के लिए हमारे Whatsapp Channel को ज्वाइन करें। हम केवल सुबह और शाम को खबरे ग्रुप में डालते है। हमारा वादा है की आप इस ग्रुप से जुड़ कर निराश नहीं होंगे। हमारे Whatsapp Channel से जुड़ने क लिए धन्यवाद।

Join Now

Related Stories