TOP BANNER
Sponsored

40 से अधिक उम्र के व्यक्तियों की होगी स्वास्थ्य जांच, किया जायेगा सर्वे

उपायुक्त ने बैठक कर दिए आवश्यक दिशा निर्देश   गिरिडीह : समाहरणालय सभागार कक्ष में सोमवार को उपायुक्त राहुल कुमार सिन्हा की अध्यक्षता में एक महत्वपूर्ण बैठक संपन्न हुई। इस दौरान उपायुक्त के द्वारा स्वास्थ्य जांच कार्यों में तेजी लाने हेतु दिशा निर्देश दिया गया। उपायुक्त ने कहा कि राज्य सरकार के निदेश के आलोक

SamridhSamachar Desk Avatar
By SamridhSamachar Desk Jun 15, 2020 Jun 15 56 Views
Share

उपायुक्त ने बैठक कर दिए आवश्यक दिशा निर्देश

 

गिरिडीह : समाहरणालय सभागार कक्ष में सोमवार को उपायुक्त राहुल कुमार सिन्हा की अध्यक्षता में एक महत्वपूर्ण बैठक संपन्न हुई। इस दौरान उपायुक्त के द्वारा स्वास्थ्य जांच कार्यों में तेजी लाने हेतु दिशा निर्देश दिया गया। उपायुक्त ने कहा कि राज्य सरकार के निदेश के आलोक में जिले के सभी प्रखंडों एवं नगर निगम क्षेत्रों तथा सभी ग्राम पंचायतों में घर-घर जाकर गहन स्वास्थ्य जांच किया जाना है।

मेडिकल टीमों के द्वारा घर घर जाकर 40 वर्ष से ऊपर के व्यक्तियों की स्वास्थ्य जांच की जाएगी। यह प्रक्रिया लगातार दिनांक 18 जून से 22 जून पांच दिनों तक चलेगा। जिले के सभी प्रखंडों एवं अन्य स्थानों पर यह सर्वे का कार्य किया जाएगा और उसके पश्चात इन सारे दिनों में किए गए सभी कार्यों में अगर किसी प्रकार की बीमारी से ग्रसित या कोई लक्षण वाले व्यक्ति पाए जाते हैं।

रक्तचाप, डाइबिटीज, मोटापा एवं जिनका बीएमआई इंडेक्स ज्यादा हो उनके लिए एक कैंप की व्यवस्था की जाएगी जिनमें उनकी स्वास्थ्य जांच की जाएगी तथा आवश्यकता अनुसार उनकी कोरोना संक्रमण की भी जांच की जाएगी एवं उनका सैंपल कलेक्ट किया जाएगा। वहीं चिकित्सकों के परामर्श के अनुसार उन्हें क्वॉरेंटाइन या होम क्वॉरेंटाइन में रहने दिशा निर्देश दिया जाएगा।

MIDDLE
Sponsored

इसे भी पढ़ें : मारपीट में घायल एक शख्स ने तोड़ा दम, पुलिस ने 9 आरोपियों को किया गिरफ्तार

सर्वे के कार्य में सहयोग करें ग्रामीण

उपायुक्त ने सभी जिले वासियों से अपील करते हुए कहा कि चिकित्सा कर्मी एवं स्वास्थ्य कर्मी/सेविका और सहायिका के द्वारा घर घर जाकर किए जा रहे सर्वे के कार्यों में सभी ग्रामीणों को सहयोग करना चाहिए। ताकि वे अपने दायित्वों का शत-प्रतिशत निर्वहन कर सके एवं कोरोना संक्रमण को नियंत्रित किया जा सके।

उन्होंने कहा कि कोरोना संक्रमण को नियंत्रित करने हेतु ज्यादा से ज्यादा मात्रा में स्वास्थ्य जांच की आवश्यकता है। इसके अलावा उन्होंने कहा कि स्वच्छता, साफ सफाई के साथ-साथ सामाजिक दूरी का अनुपालन तथा मास्क का उपयोग अवश्य करें। बिना वजह घर से ना निकले।

MIDDLE
Sponsored

इसे भी पढ़ें : ट्रेन की चपेट में आने से युवक की मौत, मानसिक रूप से था बीमार

बैठक में ये रहे उपस्थित

 

बैठक में मुख्य रूप से उप विकास आयुक्त,  डायरेक्टर डीआरडीए, प्रशिक्षु आईएस, सिविल सर्जन डॉ अवधेश कुमार सिन्हा, डॉ सिद्धार्थ सान्याल, सिटी मैनेजर, हेल्थ मैनेजर, सेविका, सहिया एवं सहायिका उपस्थित थे।

इसे भी पढ़ें : 13 पॉजिटिव मरीजों ने दी कोरोना को मात, स्वस्थ होकर लौटे घर

AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

रोजाना नई नई खबर पढ़ने के लिए हमारे Whatsapp Channel को ज्वाइन करें। हम केवल सुबह और शाम को खबरे ग्रुप में डालते है। हमारा वादा है की आप इस ग्रुप से जुड़ कर निराश नहीं होंगे। हमारे Whatsapp Channel से जुड़ने क लिए धन्यवाद।

Join Now

Related Stories