AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

इस दिन लगेगा 2021 का पहला चंद्र ग्रहण

Chandra Grahan 2021: चंद्र ग्रहण पंचांग और ज्योतिष गणना के अनुसार 26 मई 2021 को लगने जा रहा है. यह साल का पहला ग्रहण भी होगा. चंद्र ग्रहण के समय सूतक काल का भी विशेष महत्व बताया गया है. सूतक काल में किसी भी प्रकार के शुभ कार्य नहीं किए जाते हैं. सूर्य और चंद्रमा


AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

Chandra Grahan 2021: चंद्र ग्रहण पंचांग और ज्योतिष गणना के अनुसार 26 मई 2021 को लगने जा रहा है. यह साल का पहला ग्रहण भी होगा. चंद्र ग्रहण के समय सूतक काल का भी विशेष महत्व बताया गया है. सूतक काल में किसी भी प्रकार के शुभ कार्य नहीं किए जाते हैं.

सूर्य और चंद्रमा के बीच जब पृथ्वी आ जाती है तो चंद्रमा पर सूर्य का प्रकाश पड़ना बंद हो जाता है. इस स्थिति को ही चंद्र ग्रहण कहते हैं. पंचांग के अनुसार 26 मई 20121 बुधवार को वैशाख मास की शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा तिथि रहेगी. इस दिन दोपहर 2 बजकर 17 मिनट पर चंद्र ग्रहण आरंभ होगा और शाम 7 बजकर 19 मिनट तक रहेगा.

चंद्र ग्रहण इन स्थानों पर देखा जा सकेगा साल 2021 के पहले चंद्र ग्रहण को पूर्वी, एशिया, ऑस्ट्रेलिया, प्रशांत महासागर और अमेरिका में देखा जा सकेगा. इन स्थानों पर इसे पूर्ण ग्रहण माना जाएगा. जबकि भारत में इस चंद्र ग्रहण को उपछाया ग्रहण माना जा रहा है. यानि भारत पर इसका प्रभाव नहीं होगा.

AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

सूतक काल का प्रभाव ग्रहण के समय सूतक काल को महत्वपूर्ण माना गया है. चंद्र ग्रहण जब लगता है तो सूतक काल का आरंभ ग्रहण से 9 घंटे पूर्व आरंभ हो जाता है. वहीं जब सूर्य ग्रहण लगता है तो सूतक का 12 घंटे पूर्व से आरंभ हो जाता है. लेकिन इस चंद्र ग्रहण के दौरान सूतक काल मान्य नहीं होगा. क्योंकि साल का प्रथम चंद्र ग्रहण उपछाया ग्रहण है. उपछाया ग्रहण के कारण सूतक काल का प्रभाव नहीं माना जाता है. इसलिए सूतक काल के नियम प्रभावी नहीं होंगे. लेकिन कुछ मामलो में सावधानी बरती जा सकती है. छोटे बच्चों और गर्भवती महिलाओं को विशेष सावधानी बरतने की सलाह दी जाती है.

AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

रोजाना नई नई खबर पढ़ने के लिए हमारे Whatsapp Channel को ज्वाइन करें। हम केवल सुबह और शाम को खबरे ग्रुप में डालते है। हमारा वादा है की आप इस ग्रुप से जुड़ कर निराश नहीं होंगे। हमारे Whatsapp Channel से जुड़ने क लिए धन्यवाद।

Join Now

Related Stories