TOP BANNER
Sponsored

अपहृत नाबालिग लड़की सहित मुख्य आरोपी को पुलिस ने किया बरामद ।

गांवा : गांवा प्रखंड स्थित अमतरो की एक महिला द्वारा मुखिया पुत्र समेत चार लोगों पर अपनी नाबालिग पुत्री की अपहरण की शिकायत करने पर गांवा पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए नाबालिग को बरामद कर लिया है। जबकि घटना में शामिल छोटे रजवार को गावां-सतगावां मुख्य पथ पर भुताही पुल के समीप से गिरफ्तार कर

Manish Singh Avatar
By Manish Singh Mar 13, 2021 Mar 13 37 Views
Share

गांवा : गांवा प्रखंड स्थित अमतरो की एक महिला द्वारा मुखिया पुत्र समेत चार लोगों पर अपनी नाबालिग पुत्री की अपहरण की शिकायत करने पर गांवा पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए नाबालिग को बरामद कर लिया है। जबकि घटना में शामिल छोटे रजवार को गावां-सतगावां मुख्य पथ पर भुताही पुल के समीप से गिरफ्तार कर लिया है। थाना प्रभारी ध्रुव कुमार ने कहा कि मामले में गावां थाना में पोक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज कर नाबालिग को बरामद कर लिया गया है। मामले में मुख्य अभियुक्त को भी गिरफ्तार कर लिया गया है।उन्होंने ने कहा की महिला ने शिकायत दर्ज करवाया था कि उनकी 17 वर्षीय पुत्री अपनी छोटी बहन के साथ शौच करने गई थी।

इसी दौरान सुनसान स्थान देखकर अमतरो निवासी 20 वर्षीय छोटे रजवार,40 वर्षीय मिथिलेश रजवार, 25 वर्षीय कोपिन्द्र रजवार और 20 वर्षीय प्यारे रजवार के द्वारा पुत्री का मुंह दबाकर ले गए। घटना के बाद मेरी छोटी बेटी दौड़कर आई व घटना के बाबत जानकारी दी।उक्त युवकों ने पूर्व में भी पुत्री के अपहरण की धमकी दी थी। आवेदन के बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए नाबालिग समेत छोटे रजवार को गिरफ्तार कर लिया है जबकि अमतरो कार्यकारी मुखिया पुत्र मिथिलेश रजवार समेत तीन लोग पुलिस गिरफ्त से बाहर हैं।थाना प्रभारी ध्रुव कुमार ने कहा मामले की जांच की जा रही है।और सभी फरार अभियुक्तो को भी गिरफ्तार कर लिया जाऐगा।

AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

रोजाना नई नई खबर पढ़ने के लिए हमारे Whatsapp Channel को ज्वाइन करें। हम केवल सुबह और शाम को खबरे ग्रुप में डालते है। हमारा वादा है की आप इस ग्रुप से जुड़ कर निराश नहीं होंगे। हमारे Whatsapp Channel से जुड़ने क लिए धन्यवाद।

Join Now

Related Stories