Samridh Samachar
News portal with truth
- Sponsored -

- Sponsored -

उपायुक्त, एसपी समेत अन्य पदाधिकारियों ने लगवाया कोविड-19 वैक्सीन

292
Below feature image Mobile 320X100

गिरिडीह : कोविड-19 वैक्सिनेशन की प्रक्रिया पूरे जिले में सुचारू रूप संचालित किया जा रहा है। जिसके तहत स्वास्थ्य कर्मियों एवं फ्रंटलाइन वर्कर को टीका लगाया जा रहा है। इसी कड़ी में शनिवार को पचंबा के कल्याणडीह में टीकाकरण स्थल में उपायुक्त राहुल कुमार सिन्हा, पुलिस अधीक्षक अमित रेणु, सिविल सर्जन डॉ सिद्धार्थ सान्याल, डीआरडीए निदेशक अलोक कुमार, अनुमंडल पदाधिकारी प्रेरणा दीक्षित, प्रशिक्षु आईएएस, जिला जनसंपर्क पदाधिकारी रश्मि सिन्हा समेत जिले के तमाम पदाधिकारी व कर्मचारी जिनका नाम आज के वैक्सिनेशन प्रोग्राम लिस्ट में था वे वैक्सिन लेने पहुंचे। टीकाकरण स्थल पर चरणबद्ध तरीके से सभी को कोविड-19 का वैक्सीन लगाया गया।

विज्ञापन

विज्ञापन

इस दौरान उपायुक्त के साथ अन्य पदाधिकारी एवं कर्मियों ने सभी प्रक्रियाओं का अनुपालन करते हुए रजिस्ट्रेशन काउंटर में रजिस्ट्रेशन कराया। तत्पश्चात उन्हें कोविड-19 की वैक्सीन दी गई। इसके बाद सभी ने 30 मिनट का समय ऑब्जर्वेशन रूम में भी बिताया।

इस मौके पर उपायुक्त ने कहा कि कोरोना संक्रमण के रोकथाम हेतु चिकित्सकों की पूरी निगरानी में वैक्सिन दिया जा रहा है, यह सुरक्षित है तथा जनहित में सभी का वैक्सिन लेना भी बेहद जरूरी है। इससे न केवल हम सुरक्षित रहेंगे बल्कि हमारे परिजन तथा पूरा समाज महामारी से सुरक्षित रहेगा।

href="https://chat.whatsapp.com/IsDYM9bOenP372RPFWoEBv">

ADVERTISMENT

--------------------- विज्ञापन --------------------- --------------------- विज्ञापन ---------------------

Get real time updates directly on you device, subscribe now.

Before Author Box 300X250