Samridh Samachar
News portal with truth
- Sponsored -

- Sponsored -

स्विफ्ट डिजायर ने बाइक सवार को मारी टक्कर, युवक गंभीर रूप से हुआ घायल

426
Below feature image Mobile 320X100

जमुआ : थाना क्षेत्र के पेटहंडी में गुरुवार को सड़क दुर्घटना में बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल बाइक सवार चितरडीह पंचायत के सोहागढ़ निवासी नरेश राम का 23 वर्षीय पुत्र विकास कुमार राम है।

विज्ञापन

विज्ञापन

बताया जाता है कि युवक खोरीमहुआ से लौट रहा था। इसी दौरान विपरीत दिशा से आ रही तेज रफ्तार स्विफ्ट डिजायर ने उसे टक्कर मार दी। जिससे बाइक सवार विकास कुमार राम गंभीर रूप से घायल हो गया। वहीं दूसरा बाइक सवार बिपिन कुमार राम को हल्की चोट पहुंची है।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र जमुआ पहुंचाया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद युवक विकास कुमार राम को गिरिडीह रेफर कर दिया गया। बताया गया कि युवक के दाहिने पैर और सर पर गंभीर चोट पहुंची है।

href="https://chat.whatsapp.com/IsDYM9bOenP372RPFWoEBv">

ADVERTISMENT

--------------------- विज्ञापन --------------------- --------------------- विज्ञापन ---------------------

Get real time updates directly on you device, subscribe now.

Before Author Box 300X250