AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

सीसीएल डीएवी में हुआ समारोह का आयोजन, सफल छात्रों को किया गया पुरस्कृत

गिरिडीह : सीसीएल डीएवी पब्लिक स्कूल में गुरुवार को समारोह का आयोजन कर विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं में सफल छात्र-छात्राओं को पुरस्कृत किया गया। कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि प्रबंधन के एलएमसी अध्यक्ष धोरी जीएम मनोज कुमार अग्रवाल उपस्थित हुए। समारोह का शुभारंभ दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया। मौके पर विद्यालय के प्रधानाचार्य अभिनव कुमार ने


AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

गिरिडीह : सीसीएल डीएवी पब्लिक स्कूल में गुरुवार को समारोह का आयोजन कर विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं में सफल छात्र-छात्राओं को पुरस्कृत किया गया। कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि प्रबंधन के एलएमसी अध्यक्ष धोरी जीएम मनोज कुमार अग्रवाल उपस्थित हुए। समारोह का शुभारंभ दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया। मौके पर विद्यालय के प्रधानाचार्य अभिनव कुमार ने मुख्य अतिथि को पुष्पगुच्छ एवं शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया।

इसके बाद स्वागत भाषण में प्राचार्य ने स्कूल द्वारा लॉकडाउन की अवधि में संचालित कार्यों से अध्यक्ष को अवगत कराया एवं सीसीएल के सतत सहयोग अभिभावकों के विश्वास एवं बच्चों के कठिन प्रयास पर खुशी जाहिर किया।

मुख्य अतिथि के हाथों इस सत्र में आईआईटी, नीट एवं जेईई मेंस में चयनित छात्रों को पुरस्कृत किया एवं अभिभावकों को बधाई दी। वहीं इस अवसर पर सीसीएल के द्वारा आयोजित पर्यावरण दिवस के अवसर पर आयोजित विभिन्न प्रतियोगिताओं के विजेताओं को पुरस्कृत किया गया।

AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

मुख्य अतिथि ने नीट में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली छात्रा इम्तिसाब परवीन को नगद पुरस्कार प्रदान किया।

इस अवसर पर सीसीएल पीओ विनोद कुमार, एसओ एस के सिंह एवं अन्य गणमान्य अधिकारी उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन शबाना रब्बानी तथा धन्यवाद ज्ञापन उपप्राचार्य एच जी तिवारी ने किया।

AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

रोजाना नई नई खबर पढ़ने के लिए हमारे Whatsapp Channel को ज्वाइन करें। हम केवल सुबह और शाम को खबरे ग्रुप में डालते है। हमारा वादा है की आप इस ग्रुप से जुड़ कर निराश नहीं होंगे। हमारे Whatsapp Channel से जुड़ने क लिए धन्यवाद।

Join Now

Related Stories