AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

नक्सल प्रभावित इलाके से भारी मात्रा में अवैध नकली शराब के साथ 2 गिरफ्तार

गिरिडीह : जिले के डुमरी थाना क्षेत्र स्थित नक्सल प्रभावित क्षेत्र के राजाभिट्ठा और जिलिमटांड़ में संचालित अवैध नकली शराब कारोबार का पुलिस ने भांडाफोड़ किया है। कार्रवाई में पुलिस ने भारी मात्रा में नकली अवैध शराब एवं उसे बनाने में प्रयुक्त होने वाली सामग्री को जब्त किया है। गुरुवार को एसपी अमित रेणु ने


AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

गिरिडीह : जिले के डुमरी थाना क्षेत्र स्थित नक्सल प्रभावित क्षेत्र के राजाभिट्ठा और जिलिमटांड़ में संचालित अवैध नकली शराब कारोबार का पुलिस ने भांडाफोड़ किया है। कार्रवाई में पुलिस ने भारी मात्रा में नकली अवैध शराब एवं उसे बनाने में प्रयुक्त होने वाली सामग्री को जब्त किया है। गुरुवार को एसपी अमित रेणु ने प्रेसवार्ता कर इसकी जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि गुप्त सूचना पर डीएसपी 2 संतोष मिश्रा की अगुवाई में पुलिस टीम ने कार्रवाई कर 2 धंधेबाजों को गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार धंधेबाजों में कोरबाटांड़ निवासी राजेश बास्की और कारीबाद का छोटन हांसदा शामिल है।

एसपी ने बताया कि चुनाव को देखते हुए नकली शराब के खेप को अलग-अलग स्थानों में खपाने का काम किया जा रहा था। कार्रवाई में अलग अलग ब्रांड के 72 पेटी अंग्रेजी नकली शराब, 25 लीटर महुआ शराब , शराब को तैयार करने के लिए रैपर, खाली बोतल, काग, काग सील करने की मशीन, बाइक समेत अन्य सामान जब्त किए गए हैं।

AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

छापेमारी में ये थे शामिल

छापेमारी दल डीएसपी 2 संतोष मिश्रा के अलावे डुमरी थाना प्रभारी बिंदेश्वरी दास, पीरटांड़ थाना प्रभारी अनीश कुमार पांडेय, परि पु अ नि सरोज सिंह चौधरी, पवन कुमार आदि शामिल थे।

AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

रोजाना नई नई खबर पढ़ने के लिए हमारे Whatsapp Channel को ज्वाइन करें। हम केवल सुबह और शाम को खबरे ग्रुप में डालते है। हमारा वादा है की आप इस ग्रुप से जुड़ कर निराश नहीं होंगे। हमारे Whatsapp Channel से जुड़ने क लिए धन्यवाद।

Join Now

Related Stories