TOP BANNER
Sponsored

लूट की घटना को अंजाम दिए जाने वाले गिरोह का उद्द्भेदन, 6 अपराधी गिरफ्तार

गिरिडीह : जिले के सरिया, बिरनी, जमुआ क्षेत्रों में लगातार हो रही लूट की घटना को अंजाम दिए जाने वाले गिरोह का पुलिस ने उद्भेदन किया है। शनिवार को एसपी अमित रेणु ने प्रेसवार्ता कर इसकी जानकारी दी। उन्होंने बताया कि इन क्षेत्रों में लगातार हो रही लूट की घटनाओं पर अंकुश लगाने एवं इसमें

SamridhSamachar Desk Avatar
By SamridhSamachar Desk Sep 19, 2020 Sep 19 51 Views
Share

गिरिडीह : जिले के सरिया, बिरनी, जमुआ क्षेत्रों में लगातार हो रही लूट की घटना को अंजाम दिए जाने वाले गिरोह का पुलिस ने उद्भेदन किया है। शनिवार को एसपी अमित रेणु ने प्रेसवार्ता कर इसकी जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि इन क्षेत्रों में लगातार हो रही लूट की घटनाओं पर अंकुश लगाने एवं इसमें शामिल अपराधियों के गिरफ्तारी के लिए उनके द्वारा सरिया बगोदर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी विनोद कुमार महतो के नेतृत्व में छापेमारी दल का गठन किया गया था। इसी क्रम में शुक्रवार को फिर बिरनी थाना क्षेत्र के डबरसैनी पहाड़ी के पास अपराधियों ने हथियार के बल पर लूट की घटना को अंजाम दिया। घटना की सूचना प्राप्त होते ही आसपास के सभी थानों को अलर्ट कर दिया गया। वहीं गठित टीम के द्वारा छापेमारी शुरू कर दी गई।

इसी दौरान शुक्रवार रात धनवार पुलिस की चेकिंग से बचकर भागने के क्रम में बिरनी थाना क्षेत्र के बरमसिया चौक के आगे झांझ पुल के पास दो बाइक में सवार चार अपराधियों को पकड़ लिया गया। इन अपराधियों के पास से देसी कट्टा व तीन गोली बरामद किया गया, वहीं लूटा गया पैसा, चेकबुक की बरामदगी भी हुई।

MIDDLE
Sponsored

एसपी श्री रेणु ने बताया कि लूट में प्रयोग किया गया बिना नंबर का सफेद रंग का अपाची मोटरसाइकिल, बिना नंबर का स्प्लेंडर मोटरसाइकिल और एक नया अपाची मोटरसाइकिल बरामद किया गया। पूछताछ में अपराधियों ने अपने स्वीकारोक्ति बयान में सरिया, बिरनी, कोडरमा जिले के नवलसाही थाना क्षेत्र में लूट कांड में अपनी संलिप्तता स्वीकार की है।

इन मामलों में स्वीकारी संलिप्तता

गिरफ्तार अपराधियों ने कोडरमा ने नवलशाही थाना क्षेत्र में 38 हजार लूट, 27 अगस्त को बिरनी थाना में 1.25 लाख रुपये एवं लैपटॉप लूट, 13 सितम्बर को सरिया थाना में 2.8 लाख लूट, 18 सितम्बर को 75 सौ रुपया एवं मोबाइल लूट मामले में संलिप्तता स्वीकार की है।

इन 6 अपराधियों की हुई गिरफ्तारी

गिरफ्तार अपराधियों में कोडरमा के नवलशाही का बिनोद राय, जमुआ थाना क्षेत्र के मिर्जागंज का बब्लू यादव, धनवार थाना क्षेत्र के एकडारा का रंजीत कुमार यादव, सरिया थाना क्षेत्र के बंदखारो का लालजीत कुमार, जमुआ थाना क्षेत्र के हरला का बाबूलाल यादव एवं धनवार थाना क्षेत्र के एकडारा का रवि यादव शामिल है।

MIDDLE
Sponsored

पुलिस टीम में यह थे शामिल

गिरोह के उद्भेदन में शामिल पदाधिकारियों में बगोदर-सरिया अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी बिनोद कुमार महतो, सरिया थाना प्रभारी रामनारायण चौधरी, बिरनी थाना प्रभारी सुरेश मंडल, धनवार थाना प्रभारी रूपेश कुमार सिंह, परि0 पु0 अ0 नि0 अमरजीत कुमार सिंह सरिया थाना, विपिन कुमार एवं प्रतीक टोपनो बिरनी थाना शामिल थे। एसपी श्री रेणु ने गिरोह के उद्द्भेदन पर पुलिस पदाधिकारियों को शुभकामनाएं दी, साथ उम्मीद जताई की आगे भी ऐसे ही काम करते रहेंगे।

AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

रोजाना नई नई खबर पढ़ने के लिए हमारे Whatsapp Channel को ज्वाइन करें। हम केवल सुबह और शाम को खबरे ग्रुप में डालते है। हमारा वादा है की आप इस ग्रुप से जुड़ कर निराश नहीं होंगे। हमारे Whatsapp Channel से जुड़ने क लिए धन्यवाद।

Join Now

Related Stories