AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

सिर कटा शव मिलने के मामले में 5 आरोपी गिरफ्तार, एसपी ने प्रेसवार्ता कर दी जानकारी

गिरिडीह : पिछले दिनों धनवार थाना क्षेत्र के परसन ओपी अंतर्गत जमुनिया टांड़ मैदान में यूपी के भदोही जिला के कौलापुर के सत्येंद्रनाथ मिश्रा की हत्या कर शव फेंक दिए जाने के मामले में पुलिस ने 5 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। गौरतलब है कि आरोपियों ने हत्या कर सिर को दूसरे जगह व


AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

गिरिडीह : पिछले दिनों धनवार थाना क्षेत्र के परसन ओपी अंतर्गत जमुनिया टांड़ मैदान में यूपी के भदोही जिला के कौलापुर के सत्येंद्रनाथ मिश्रा की हत्या कर शव फेंक दिए जाने के मामले में पुलिस ने 5 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। गौरतलब है कि आरोपियों ने हत्या कर सिर को दूसरे जगह व धर को मैदान में छोड़ दिया था।

पुलिस ने इस मामले में जांच पड़ताल कर मृतक का पता लगाते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया था। वहीं इस मामले में पांच अन्य आरोपियों को भी पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने जिन आरोपियों को गिरफ्तार किया है उसमें मकसूद अंसारी, नवीन मियां, हजरत मियां, निजाम मियां, खलील मियां शामिल है।

शनिवार को एसपी अमित रेणु ने प्रेसवार्ता कर इसकी जानकारी दी। उन्होंने बताया कि इस मामले में गठित एसआईटी टीम ने जमुआ थाना क्षेत्र के रेम्बा चौक से मकसूद अंसारी और नवी मियां को गिरफ्तार किया है। वहीं हजरत मियां और निजाम मियां को उत्तरप्रदेश के भदोही जिले कोलापुर से गिरफ्तार किया है। वहीं खलील मियां की गिरफ्तारी अभियुक्त के रेम्बा स्थित घर से की गई है।

AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

एसपी श्री रेणु ने कहा कि मकसूद अंसारी ने अपना दोष स्वीकार करते हुए बताया कि सत्येन्द्रनाथ मिश्रा जिसे वो पंडित कहकर बुलाता था। उसके व्यवहार से परेशान होकर षड्यंत्र कर धोखे से यहां लाकर सभी के साथ मिलकर उसकी हत्या कर दी। फिलहाल पुलिस गिरफ्तार लोगों की आपराधिक इतिहास की जानकारी प्राप्त करने में लगी हुई है।

पढ़ें घटना से जुड़ी विस्तृत खबर : 

गला काटकर हत्या मामले का खुलासा, एसपी अमित रेणु ने प्रेसवार्ता कर दी जानकारी

AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

रोजाना नई नई खबर पढ़ने के लिए हमारे Whatsapp Channel को ज्वाइन करें। हम केवल सुबह और शाम को खबरे ग्रुप में डालते है। हमारा वादा है की आप इस ग्रुप से जुड़ कर निराश नहीं होंगे। हमारे Whatsapp Channel से जुड़ने क लिए धन्यवाद।

Join Now

Related Stories