TOP BANNER
Sponsored

हथियार के बल पर नकाबपोश अपराधियों ने की 2.80 लाख की लूट, जांच में जुटी पुलिस

सरिया : थाना क्षेत्र के सोना सूत नदी के पास हथियार के बल पर नकाबपोश अपराधियों ने लूट की वारदात को अंजाम दिया है। वहीं पुलिस मामले की पड़ताल कर रही है। बताया जाता है कि ग्राहक सेवा केंद्र संचालक उमेश वर्मा रविवार को एयरटेल पैमेंट बैंक से 2लाख 80 हजार रुपये लेकर बाइक से

SamridhSamachar Desk Avatar
By SamridhSamachar Desk Sep 13, 2020 Sep 13 49 Views
Share

सरिया : थाना क्षेत्र के सोना सूत नदी के पास हथियार के बल पर नकाबपोश अपराधियों ने लूट की वारदात को अंजाम दिया है। वहीं पुलिस मामले की पड़ताल कर रही है।

बताया जाता है कि ग्राहक सेवा केंद्र संचालक उमेश वर्मा रविवार को एयरटेल पैमेंट बैंक से 2लाख 80 हजार रुपये लेकर बाइक से कैलाटांड़ होते हुए चिचाकी स्थित अपने घर बंदखारो जा रहे थे। इसी दौरान चन्द्रमारणी गांव के पास पूर्व से परिचित एक बुजुर्ग किशुन महतो ने उनसे लिफ्ट मांगी। जिन्हें लेकर वो जा रहे थे। इसी दौरान सोना सोत नदी के पास जंगल में बाइक सवार तीन नकाबपोशों ने उन्हें रोका फिर रिवाल्वर का भय दिखाकर 2.80 लाख रुपये, मोबाइल व बाइक की चाभी लेकर चंपत हो गया। भुक्तभोगी के अनुसार अपराधी सरिया की तरफ भागे।

वहीं मामले की सूचना मिलते ही एसडीपीओ बिनोद कुमार महतो, इंस्पेक्टर सह थाना प्रभारी रामनारायण चौधरी सदलबल के साथ मौके पर पहुंचे और जांच की। इस बाबत इंस्पेक्टर ने बताया कि मामला दर्ज कर अपराधियों के धर पकड़ में पुलिस जुटी हुई है। वहीं भुक्तभोगी को साथ लेकर अब भी पुलिस पूछताछ कर रही है।

MIDDLE
Sponsored
AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

रोजाना नई नई खबर पढ़ने के लिए हमारे Whatsapp Channel को ज्वाइन करें। हम केवल सुबह और शाम को खबरे ग्रुप में डालते है। हमारा वादा है की आप इस ग्रुप से जुड़ कर निराश नहीं होंगे। हमारे Whatsapp Channel से जुड़ने क लिए धन्यवाद।

Join Now

Related Stories