AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

संकल्प सभा कर स्व. कैलाश यादव को दी श्रद्धांजलि, हत्यारों को फांसी देने की मांग

बेंगाबाद : बीते दिनों बेंगाबाद थाना क्षेत्र में राजद नेता की हत्या व भाजपा नेता पर जानलेवा हमले के मामले में लगातार लोग आंदोलन कर आरोपियों को कड़ी सजा देने की मांग कर रहे हैं। इसी कड़ी में रविवार को राष्ट्रीय यादव सेना व अखिल भारतीय यादव महासभा ने बेंगाबाद के मोतीलेदा दुर्गा मंडप के


AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

बेंगाबाद : बीते दिनों बेंगाबाद थाना क्षेत्र में राजद नेता की हत्या व भाजपा नेता पर जानलेवा हमले के मामले में लगातार लोग आंदोलन कर आरोपियों को कड़ी सजा देने की मांग कर रहे हैं। इसी कड़ी में रविवार को राष्ट्रीय यादव सेना व अखिल भारतीय यादव महासभा ने बेंगाबाद के मोतीलेदा दुर्गा मंडप के समीप स्थित मैदान में श्रद्धाजंलि सभा का आयोजन किया।

सभा में मुख्य रूप से बरही के पूर्व विधायक मनोज यादव उपस्थित हुए। जबकि मौके पर गिरिडीह, हजारीबाग, रांची समेत अन्य कई जिलों से लोग शामिल हुए। मौके पर सभी ने स्व. कैलाश यादव के फोटो पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। वहीं इस दौरान सभी ने एक स्वर में अन्य फरार आरोपियों को अविलंब गिरफ्तार कर फांसी की सजा दिए जाने की मांग की। वहीं मृतक कैलाश यादव के परिवार को सरकारी नौकरी व 10 लाख मुआवजा देने की मांग की।

सभा का संचालन धर्मेंद्र यादव व अमित यादव ने किया। जबकि मौके पर कोडरमा सांसद प्रतिनिधि दिनेश यादव, बेंगाबाद प्रमुख रामप्रसाद यादव, गुड्डू यादव, धर्मेंद्र यादव, अमरजीत कुमार, मोतीलेदा के प्रभारी मुखिया रामकुमार वर्मा, सांसद प्रतिनिधि अर्जुन प्रसाद वर्मा, पसंस प्रतिनिधि रीतलाल प्रसाद वर्मा, छोटेलाल यादव, अमित यादव समेत हजारों की संख्या में लोग शामिल थे।

AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More
AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

रोजाना नई नई खबर पढ़ने के लिए हमारे Whatsapp Channel को ज्वाइन करें। हम केवल सुबह और शाम को खबरे ग्रुप में डालते है। हमारा वादा है की आप इस ग्रुप से जुड़ कर निराश नहीं होंगे। हमारे Whatsapp Channel से जुड़ने क लिए धन्यवाद।

Join Now

Related Stories