TOP BANNER
Sponsored

ट्रेन का ठहराव शुरू नहीं होने पर होगा आंदोलन, रेल यात्री सुविधा संघ ने की बैठक

सरिया : सरिया स्थित हजारीबाग रोड रेलवे स्टेशन में धनबाद-फिरोजपुर-लुधियाना एक्सप्रेस और पुरी-नई दिल्ली पुरुषोत्तम एक्सप्रेस के ठहराव पर रोक लगाए जाने से स्थानीय लोगों में आक्रोश है। वहीं ट्रेन के ठहराव शुरू हो इसको लेकर लोग एकजुट भी होने लगे हैं। रविवार को इसी मुद्दे पर रेल यात्री सुविधा संघ के बैनर तले मण्डल

SamridhSamachar Desk Avatar
By SamridhSamachar Desk Sep 13, 2020 Sep 13 54 Views
Share

सरिया : सरिया स्थित हजारीबाग रोड रेलवे स्टेशन में धनबाद-फिरोजपुर-लुधियाना एक्सप्रेस और पुरी-नई दिल्ली पुरुषोत्तम एक्सप्रेस के ठहराव पर रोक लगाए जाने से स्थानीय लोगों में आक्रोश है। वहीं ट्रेन के ठहराव शुरू हो इसको लेकर लोग एकजुट भी होने लगे हैं। रविवार को इसी मुद्दे पर रेल यात्री सुविधा संघ के बैनर तले मण्डल धर्मशाला में एक बैठक का आयोजन किया गया। जिसमें दर्जनाधिक लोग उपस्थित हुए। बैठक में ट्रेन के स्टॉपेज को पुनः शुरू किए जाने की मांग वरना आंदोलन की रूपरेखा पर चर्चा की गई।

बैठक के बाद ट्रेन स्टॉपेज की मांग को लेकर जोरदार नारेबाजी करते हुए लोग हजारीबाग रोड रेलवे स्टेशन पहुंचे और स्टेशन अधीक्षक को पूर्व मध्य रेलवे धनबाद के मंडल प्रबंधक के नाम आवेदन सौंपा। वहीं इसकी प्रतिलिपि सांसद, विधायक और एसडीओ की सौंपने की बात कही।

पत्र में संघ ने कहा है कि हजारीबाग रोड रेलवे स्टेशन से प्रत्येक दिन हजारों की संख्या में मजदूर रोजगार की तलाश में अन्य राज्यों का रुख करते हैं। जिससे स्टेशन के जरिये विभाग को अच्छी खासी राजस्व की भी प्राप्ति होती है। इसके बावजूद लॉकडाउन के बाद पुनः परिचालन शुरू होने के बाद दोनों ट्रेनों का इस स्टेशन से ठहराव बन्द कर देने से यात्रा करने वाले लोग खुद को उपेक्षित महसूस कर रहे हैं। आवेदन के जरिये मांग किया गया है कि सप्ताह भर के भीतर ट्रेनों का ठहराव पूर्व की तरह शुरू किया जाए। वरना सप्ताह भर के बाद सभी संवेधानिक रूप से आंदोलन को बाध्य होंगे।

MIDDLE
Sponsored
AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

रोजाना नई नई खबर पढ़ने के लिए हमारे Whatsapp Channel को ज्वाइन करें। हम केवल सुबह और शाम को खबरे ग्रुप में डालते है। हमारा वादा है की आप इस ग्रुप से जुड़ कर निराश नहीं होंगे। हमारे Whatsapp Channel से जुड़ने क लिए धन्यवाद।

Join Now

Related Stories