TOP BANNER
Sponsored

कोरोना को लेकर जागरूकता अभियान, रेडक्रॉस ने लगाए पोस्टर

गिरिडीह : विश्व के साथ-साथ देश के कई हिस्सों से कोरोना संक्रमण के नए मामले तेजी से आ रहे हैं। देश में अबतक 285 मामले आ चुके हैं। वहीं सरकार द्वारा लगातार जागरूकता अभियान चलाया गया है। कोरोना से बचाव को लेकर सरकार के साथ-साथ विभिन्न संस्थाओं द्वारा भी आम अवाम को संक्रमण से बचाव

SamridhSamachar Desk Avatar
By SamridhSamachar Desk Mar 21, 2020 Mar 21 48 Views
Share

गिरिडीह : विश्व के साथ-साथ देश के कई हिस्सों से कोरोना संक्रमण के नए मामले तेजी से आ रहे हैं। देश में अबतक 285 मामले आ चुके हैं। वहीं सरकार द्वारा लगातार जागरूकता अभियान चलाया गया है। कोरोना से बचाव को लेकर सरकार के साथ-साथ विभिन्न संस्थाओं द्वारा भी आम अवाम को संक्रमण से बचाव को लेकर जागरूक किया जा रहा है।

गिरिडीह जिले में भी प्रशासनिक अमला इस महामारी को लेकर सतर्क है। अलग-अलग माध्यमों से जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। साथ ही सावधानी ही बचाव है की जानकारी लोगों को दी जा रही है। प्रशासन के साथ कई समाजिक संगठनों व स्वयंसेवी संस्थाओं के द्वारा भी लोगों को जागरूक किया जा रहा है। शनिवार को रेडक्रॉस सोसाइटी गिरिडीह द्वारा शहर के विभिन्न दुकानों, मॉल आदि में जागरूकता से सम्बंधित पोस्टर लगाए गए।

इस बाबत रेडक्रॉस सोसाइटी गिरिडीह के सचिव राकेश मोदी ने बताया कि कोरोना से बचाव को लेकर सोसाइटी द्वारा छोटा सा प्रयास किया गया है। उन्होंने कहा कि कई दुकानों में सेनेटाइजर की व्यवस्था की गई है। जहां लोगों से हाथ धोकर दुकान घुसने और निकलने की अपील की जा रही है। इसके साथ ही उन्होंने लोगों से पीएम मोदी के द्वारा घोषित जनता कर्फ्यू को समर्थन दिए जाने की अपील की है।

MIDDLE
Sponsored
AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

रोजाना नई नई खबर पढ़ने के लिए हमारे Whatsapp Channel को ज्वाइन करें। हम केवल सुबह और शाम को खबरे ग्रुप में डालते है। हमारा वादा है की आप इस ग्रुप से जुड़ कर निराश नहीं होंगे। हमारे Whatsapp Channel से जुड़ने क लिए धन्यवाद।

Join Now

Related Stories