TOP BANNER
Sponsored

कर्मचारी भवन निर्माण में अनियमितता, जांच की मांग को लेकर दिया आवेदन

जमुआ(गिरिडीह): जमुआ प्रखंड अंतर्गत बेरहाबाद गांव में भवन निर्माण विभाग द्वारा बनवाये जा रहे कर्मचारी भवन के निर्माण कार्य मे अनियमितता बरते जाने की शिकायत वरीय पदाधिकारियों से की गयी है। गांव के शंकर मोदी ने मुख्यमंत्री एवं जिले के उपायुक्त को इस बाबत पत्र भेजकर जांच पड़ताल की मांग की है। उन्होंने कहा है

SamridhSamachar Desk Avatar
By SamridhSamachar Desk Mar 21, 2020 Mar 21 36 Views
Share

जमुआ(गिरिडीह): जमुआ प्रखंड अंतर्गत बेरहाबाद गांव में भवन निर्माण विभाग द्वारा बनवाये जा रहे कर्मचारी भवन के निर्माण कार्य मे अनियमितता बरते जाने की शिकायत वरीय पदाधिकारियों से की गयी है। गांव के शंकर मोदी ने मुख्यमंत्री एवं जिले के उपायुक्त को इस बाबत पत्र भेजकर जांच पड़ताल की मांग की है।

उन्होंने कहा है कि  बेरहाबाद गांव में कर्मचारी भवन का निर्माण कार्य शुरू हुआ तो ग्रामीणों में खुशी की लहर दौड़ पड़ी, लेकिन संवेदक द्वारा निर्माण कार्य मे कोताही बरतने से निराशा हाथ लगी। ग्रामीणों ने संवेदक से प्राक्कलन दिखाने को कहा तो मनमाने ढंग से कार्य करना शुरू कर दिया । निर्माण कार्य में घटिया सीमेंट और घटिया छड़ का प्रयोग किया जा रहा है।भवन के नींव (तरी) में ढलाई छड़ डालकर करना था जो नहीं किया गया। इस बाबत कनीय अभियंता से शिकायत करने के बाद उन्होंने भी कार्य सुधरवाने में अपनी रूची नहीं दिखाई।पत्र के माध्यम से उन्होंने उपरोक्त मामले में संज्ञान लेते हुए निर्माण कार्य मे मची लूट को जांच पड़ताल कर दोषी लोगों पर कार्रवाई करने की मांग की है।

AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

रोजाना नई नई खबर पढ़ने के लिए हमारे Whatsapp Channel को ज्वाइन करें। हम केवल सुबह और शाम को खबरे ग्रुप में डालते है। हमारा वादा है की आप इस ग्रुप से जुड़ कर निराश नहीं होंगे। हमारे Whatsapp Channel से जुड़ने क लिए धन्यवाद।

Join Now

Related Stories