AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
#Giridih-Headlines
- कोरोना की शंका लिए मास्क लगाकर सदर अस्पताल पहुंचा देवरी का राजू दास, दिल्ली से लौटा है घर, 10 दिनों से है खांसी की समस्या, रिम्स रेफर.
- कोरोना मामले को लेकर दूरभाष पर सिविल सर्जन अवधेश सिन्हा ने कहा युवक के कोरोना से ग्रसित होने की सम्भावना कम, युवक के शंका और अनुरोध को देखते हुए किया गया रिम्स रेफर.
- अतिवीर स्पॉन्ज फैक्ट्री में हादसा, मालवाहक की चपेट में आने से 40 वर्षीय मजदूर मोटू मांझी की मौत, फैक्टरी प्रबंधन ने किया मामले को छुपाने का प्रयास, हंगामे के बाद मृतक के शव को सदर अस्पताल लेकर पहुंचे मैनेजर मनोज पांडेय.
- सड़क हादसे में पूर्व विधायक निज़ामुद्दीन अंसारी के भतीजे तजामुल की बेंगलुरु में मौत, शुक्रवार को धनवार के नवादा पैतृक गांव पहुंचा शव, परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल.
- देवरी थाना क्षेत्र के चतरो में सड़क हादसा, एक युवक की मौत, दूसरे का सदर अस्पताल में चल रहा इलाज, अज्ञात वाहन से हुई थी बाइक की टक्कर.
- सात वर्षीय मासूम से दुष्कर्म के आरोपी बड़कू उर्फ सरफराज को तीसरी थाना पुलिस ने कोडरमा रेलवे स्टेशन से किया गिरफ्तार, एसडीपीओ नवीन कुमार सिंह ने प्रेसवार्ता कर दी जानकारी.
- अर्धनिर्मित मकान में चल रहा था अवैध शराब कारोबार, पचंबा थाना क्षेत्र के आदर्श नगर हरिजन टोला का मामला, थाना प्रभारी शर्मानंद सिंह ने दलबल के साथ की छापेमारी, अवैध नकली शराब बरामद, संचालक फरार.
- युवा इंटक के प्रदेश अध्यक्ष ऋषिकेश मिश्रा पर ओपनकास्ट कोयला डिपो के पास अवैध खंता संचालकों ने किया हमला, सिक्योरिटी इंस्पेक्टर ने पहुंच बचाई जान, सीसीएल महाप्रबंधक को आवेदन देकर की मामला दर्ज कराए जाने की मांग.
- उपायुक्त राहुल कुमार सिन्हा ने लगाया जनता दरबार, सुनी लोगों की समस्याएं, पहुंचे 62 आवेदन.
- सदर प्रखंड के सिरसिया पंचायत भवन में लगा राजस्व शिविर, पहुंचे 450 आवेदन, 115 आवेदन का किया गया निष्पादन, सीओ रविन्द्र कुमार सिन्हा समेत अंचलकर्मी रहे मौजूद.
AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
रोजाना नई नई खबर पढ़ने के लिए हमारे Whatsapp Channel को ज्वाइन करें। हम केवल सुबह और शाम को खबरे ग्रुप में डालते है। हमारा वादा है की आप इस ग्रुप से जुड़ कर निराश नहीं होंगे। हमारे Whatsapp Channel से जुड़ने क लिए धन्यवाद।
Join Now