AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

चोरी कांड का खुलासा, दो गिरफ्तार, 35 हजार नगद बरामद

गिरिडीह : सरिया थाना क्षेत्र में हुई चोरी की घटना का उद्भेदन करते हुए पुलिस ने दो अपराधियों को गिरफ्तार किया है। उनकी निशानदेही पर पुलिस ने 35 हजार रुपये नगद और दो मोबाइल फोन बरामद किए हैं। जानकारी के अनुसार, 21 अगस्त की रात अज्ञात चोरों ने सरिया थाना क्षेत्र के पेठियाटांड़ निवासी कैलाश


AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

गिरिडीह : सरिया थाना क्षेत्र में हुई चोरी की घटना का उद्भेदन करते हुए पुलिस ने दो अपराधियों को गिरफ्तार किया है। उनकी निशानदेही पर पुलिस ने 35 हजार रुपये नगद और दो मोबाइल फोन बरामद किए हैं।

जानकारी के अनुसार, 21 अगस्त की रात अज्ञात चोरों ने सरिया थाना क्षेत्र के पेठियाटांड़ निवासी कैलाश मंडल के घर में घुसकर नगदी, जेवरात और कपड़े की चोरी कर ली थी। पीड़ित द्वारा 22 अगस्त को थाना में आवेदन देने पर कांड संख्या 150/2025 दर्ज किया गया था।

पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर बगोदर-सरिया अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी के नेतृत्व में विशेष छापामारी दल का गठन किया गया। तकनीकी अनुसंधान के आधार पर 28 अगस्त को छापामारी कर दो आरोपियों – नागेश्वर मंडल उर्फ नागो मंडल (निवासी नगर केशवारी, सरिया) और प्रदीप पासवान (निवासी बालागोजी, चकाई, जमुई बिहार) को गिरफ्तार किया गया।

AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

गिरफ्तार आरोपियों ने पूछताछ में स्वीकार किया कि इस चोरी में अन्य साथी भी शामिल थे, जिनके नाम सुदेश पासवान, मदन पंडित, बालमुकुंद मंडल, बिनोद पासवान और मुरारी पासवान हैं। आरोपियों ने बताया कि उन्होंने मिलकर करीब ढाई लाख रुपये नगद, एक सोने का मंगलसूत्र, अंगूठी, कपड़े से भरा बैग और सूटकेस चोरी किया था।

पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार आरोपियों और फरार अपराधियों पर पूर्व से कई संगीन मामले दर्ज हैं। फिलहाल फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापामारी जारी है।

छापामारी दल में एसडीपीओ धनंजय राम, इंस्पेक्टर अजय कुमार, थाना प्रभारी आलोक कुमार सिंह, ओपी प्रभारी अमन कुमार सहित कई पुलिस पदाधिकारी और सशस्त्र बल शामिल थे।

AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More
AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

रोजाना नई नई खबर पढ़ने के लिए हमारे Whatsapp Channel को ज्वाइन करें। हम केवल सुबह और शाम को खबरे ग्रुप में डालते है। हमारा वादा है की आप इस ग्रुप से जुड़ कर निराश नहीं होंगे। हमारे Whatsapp Channel से जुड़ने क लिए धन्यवाद।

Join Now

Related Stories