AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

जमुआ में जे०आर०जी बैंक द्वारा आयोजित किया गया जन सुरक्षा अभियान

लाभुकों को सौंपे गए चेक, रि-केवाईसी पर दिया गया विशेष बल जमुआ : भारत सरकार के जन सुरक्षा समृद्धि अभियान के तहत मंगलवार को जमुआ प्रखंड परिसर में एकदिवसीय विशेष शिविर का आयोजन जे०आर०जी बैंक द्वारा किया गया। शिविर का मुख्य उद्देश्य ग्रामीणों को विभिन्न सामाजिक सुरक्षा योजनाओं की जानकारी प्रदान करना और री-केवाईसी (Re-KYC)


AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

लाभुकों को सौंपे गए चेक, रि-केवाईसी पर दिया गया विशेष बल

जमुआ : भारत सरकार के जन सुरक्षा समृद्धि अभियान के तहत मंगलवार को जमुआ प्रखंड परिसर में एकदिवसीय विशेष शिविर का आयोजन जे०आर०जी बैंक द्वारा किया गया। शिविर का मुख्य उद्देश्य ग्रामीणों को विभिन्न सामाजिक सुरक्षा योजनाओं की जानकारी प्रदान करना और री-केवाईसी (Re-KYC) अपडेट को बढ़ावा देना था।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में भारतीय रिजर्व बैंक से प्रेम रंजन सिंह एवं डीजीएम अनामिका शर्मा, बैंक ऑफ इंडिया के डीजीएम निकुंज जैन, जे०आर०जी बैंक गिरिडीह क्षेत्र के वरीय प्रबंधक मनीष कनोजिया एवं लक्ष्मण राणा, जमुआ बीडीओ अनमोल कुमार, एलडीएम अमृत चौधरी, जे०आर०जी बैंक जमुआ शाखा प्रबंधक अविनाश झा तथा वित्तीय साक्षरता परामर्शी सुचिता वर्मा समेत अनेक पदाधिकारी व बैंककर्मी उपस्थित थे। शिविर में अधिकारियों ने प्रधानमंत्री जन धन योजना, प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना, प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना एवं अटल पेंशन योजना की विस्तृत जानकारी दी। मौके पर ही नए खाते खोलने, बीमा पॉलिसी नामांकन, पासबुक वितरण और रि-केवाईसी अपडेट की सुविधा उपलब्ध कराई गई। कार्यक्रम का विशेष आकर्षण रहा कि चयनित लाभुकों को मौके पर ही बीमा क्लेम की राशि एवं चेक प्रदान किए गए। साथ ही लाभुकों को पॉलिसी प्रमाणपत्र और पासबुक भी सौंपे गए।

अधिकारियों ने उपस्थित ग्रामीणों से अपील की कि वे समय पर री-केवाईसी अपडेट कराएँ और जन सुरक्षा योजनाओं से जुड़कर सामाजिक एवं वित्तीय सुरक्षा सुनिश्चित करें। साथ ही डिजिटल लेनदेन के सुरक्षित उपयोग और ऑनलाइन धोखाधड़ी से बचाव के उपायों पर भी विस्तार से जानकारी दी गई।

AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

 

ग्रामीणों ने इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि जे०आर०जी बैंक द्वारा आयोजित इस शिविर से योजनाओं की जानकारी और लाभ सीधे गाँव-गाँव तक पहुँच रहा है तथा बैंकिंग सेवाओं में पारदर्शिता और सुरक्षा सुनिश्चित हो रही है।

AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

रोजाना नई नई खबर पढ़ने के लिए हमारे Whatsapp Channel को ज्वाइन करें। हम केवल सुबह और शाम को खबरे ग्रुप में डालते है। हमारा वादा है की आप इस ग्रुप से जुड़ कर निराश नहीं होंगे। हमारे Whatsapp Channel से जुड़ने क लिए धन्यवाद।

Join Now

Related Stories