AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

जमीन विवाद में हुई थी सगे भाई की हत्या, गिरिडीह पुलिस ने 24 घंटे में किया हत्याकांड का पर्दाफाश

गिरिडीह : जिले के लोकायनयनपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत चरकी गांव में 23 जून को हुए हत्या के सनसनीखेज मामले का पुलिस ने 24 घंटे के भीतर खुलासा कर दिया है। पुलिस ने मृतक के सगे भाई को गिरफ्तार कर लिया है, जिसने जमीन विवाद को लेकर हत्या की बात स्वीकार की है। एसडीपीओ राजेंद्र प्रसाद


AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

गिरिडीह : जिले के लोकायनयनपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत चरकी गांव में 23 जून को हुए हत्या के सनसनीखेज मामले का पुलिस ने 24 घंटे के भीतर खुलासा कर दिया है। पुलिस ने मृतक के सगे भाई को गिरफ्तार कर लिया है, जिसने जमीन विवाद को लेकर हत्या की बात स्वीकार की है। एसडीपीओ राजेंद्र प्रसाद ने खोरीमहुआ स्थित अपने कार्यालय में प्रेसवार्ता कर बताया कि 23 जून की सुबह चरकी गांव के पास स्थित तालाब किनारे त्रिभुवन राय का खून से लथपथ शव मिला था। मृतक के पुत्र गोवर्धन राय द्वारा थानासिंहडीह ओपी में अज्ञात के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई गई थी।

 

जांच के क्रम में पुलिस ने मृतक के बड़े भाई भिखारी राय को हिरासत में लेकर गहन पूछताछ की। पूछताछ में उसने स्वीकार किया कि पिछले तीन वर्षों से उसका अपने भाई से जमीन को लेकर विवाद चल रहा था। घटना के दिन जब त्रिभुवन राय ने विवादित जमीन की जुताई कर दी, तो भिखारी राय आगबबूला हो गया। शराब पीने के बाद वह तालाब के पास बैठ गया और जैसे ही उसका भाई वहां पहुंचा, सुनसान पाकर टांगी से सिर पर वार कर दिया। इसके बाद कई बार गले पर हमला कर उसकी हत्या कर दी। हत्या के बाद उसने टांगी तालाब में फेंक दी और जंगल के रास्ते घर चला गया। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और उसके पास से खून से सना हुआ शर्ट भी बरामद कर लिया गया है।

 

इस हत्याकांड के सफल उद्भेदन में गठित विशेष छापामारी दल में गावां अंचल तिसरी से पुलिस निरीक्षक पास्कल टोप्पो, लोकायनयनपुर थाना प्रभारी अमित कुमार चौधरी, थानासिंहडीह ओपी प्रभारी  नीरज कुमार, पुलिस अवर निरीक्षक अरुणकान्त पांडेय एवं पुलिस अवर निरीक्षक सतीश कुमार शामिल थे।

AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More
AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

रोजाना नई नई खबर पढ़ने के लिए हमारे Whatsapp Channel को ज्वाइन करें। हम केवल सुबह और शाम को खबरे ग्रुप में डालते है। हमारा वादा है की आप इस ग्रुप से जुड़ कर निराश नहीं होंगे। हमारे Whatsapp Channel से जुड़ने क लिए धन्यवाद।

Join Now

Related Stories