TOP BANNER
Sponsored

जमीन विवाद में घर में घुसकर मारपीट, मासूम समेत चार घायल, पुलिस से लगाई न्याय की गुहार

गिरिडीह : जिले में जमीन विवाद को लेकर मारपीट की घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही हैं। ताजा मामला अहिल्यापुर थाना क्षेत्र के पर्वतपुर गांव से सामने आया है, जहां बीती रात दो गज जमीन को लेकर हुए विवाद में एक साल के मासूम समेत चार लोग घायल हो गए। बताया जा रहा है

SamridhSamachar Desk Avatar
By SamridhSamachar Desk Jun 26, 2025 Jun 26 44 Views
Share

गिरिडीह : जिले में जमीन विवाद को लेकर मारपीट की घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही हैं। ताजा मामला अहिल्यापुर थाना क्षेत्र के पर्वतपुर गांव से सामने आया है, जहां बीती रात दो गज जमीन को लेकर हुए विवाद में एक साल के मासूम समेत चार लोग घायल हो गए। बताया जा रहा है कि आधा दर्जन से अधिक लोगों ने घर में घुसकर जमकर उत्पात मचाया और परिवार के सदस्यों की पिटाई कर दी।

घटना में घायल होने वालों में पशुपति पांडेय, उनकी पत्नी उर्मिला देवी, बेटी संतोषी कुमारी और बेटा कुणाल पांडेय शामिल हैं। सभी को इलाज के लिए देर रात गिरिडीह सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज चल रहा है।

पीड़ित पशुपति पांडेय ने बताया कि गांव में उनकी पुश्तैनी जमीन है, जिस पर वह कुछ निर्माण कार्य करवा रहे थे। इसी बात को लेकर गांव के ही जयंती देवी, सुबोध पांडेय, इंडियन पांडेय, सुग्गी कुमारी और बूटली कुमारी समेत अन्य लोग अचानक घर में घुस आए और परिवार के सभी सदस्यों को बुरी तरह पीट दिया। मारपीट के दौरान आरोपियों ने घर में रखे सामान को भी तोड़फोड़ कर क्षतिग्रस्त कर दिया।

MIDDLE
Sponsored

घटना के बाद पीड़ित परिवार ने अहिल्यापुर थाना में शिकायत दर्ज कराई है और पुलिस प्रशासन से न्याय की गुहार लगाई है।

AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

रोजाना नई नई खबर पढ़ने के लिए हमारे Whatsapp Channel को ज्वाइन करें। हम केवल सुबह और शाम को खबरे ग्रुप में डालते है। हमारा वादा है की आप इस ग्रुप से जुड़ कर निराश नहीं होंगे। हमारे Whatsapp Channel से जुड़ने क लिए धन्यवाद।

Join Now

Related Stories