AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

कोडरमा सांसद अन्नपूर्णा देवी ने रेल मंत्री से की मुलाकात, गिरिडीह व कोडरमा की दो प्रमुख रेल परियोजनाओं पर की चर्चा

डेस्क :  कोडरमा सांसद एवं केंद्रीय मंत्री अन्नपूर्णा देवी ने रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव से मुलाकात की। इस दौरान कोडरमा और गिरिडीह क्षेत्र से जुड़ी दो अहम रेल परियोजनाओं पर विस्तार से बातचीत की, जिससे  क्षेत्र में विकास की उम्मीदें फिर से जगी हैं। पहली परियोजना पारसनाथ–गिरिडीह–तिसरी–गावां–सतगावां–नवादा रेल लाइन से जुड़ी है। यह प्रस्तावित रेल


AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

डेस्क :  कोडरमा सांसद एवं केंद्रीय मंत्री अन्नपूर्णा देवी ने रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव से मुलाकात की। इस दौरान कोडरमा और गिरिडीह क्षेत्र से जुड़ी दो अहम रेल परियोजनाओं पर विस्तार से बातचीत की, जिससे  क्षेत्र में विकास की उम्मीदें फिर से जगी हैं।

पहली परियोजना पारसनाथ–गिरिडीह–तिसरी–गावां–सतगावां–नवादा रेल लाइन से जुड़ी है। यह प्रस्तावित रेल लाइन धार्मिक, पर्यटन और आम यात्रियों के लिहाज़ से बेहद उपयोगी मानी जा रही है। इससे पारसनाथ जैसे प्रसिद्ध जैन तीर्थ स्थल को नवादा से जोड़ने का रास्ता खुलेगा, जिससे बौद्ध और जैन श्रद्धालुओं के आवागमन में सुविधा होगी और स्थानीय व्यापार को भी बढ़ावा मिलेगा।

दूसरी परियोजना कोडरमा–न्यू गिरिडीह–मधुपुर रेलखंड के दोहरीकरण को लेकर है। करीब 138 किमी लंबा यह रेलमार्ग औद्योगिक और माल परिवहन की दृष्टि से अत्यंत महत्त्वपूर्ण है। कोयला, पत्थर व अन्य खनिजों की सप्लाई चेन में यह रेलमार्ग अहम भूमिका निभाता है। दोहरीकरण से यात्री ट्रेनों की संख्या में वृद्धि होगी और मालगाड़ियों की रफ्तार भी बढ़ेगी।

AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

रेल मंत्री ने दोनों परियोजनाओं को लेकर सकारात्मक रुख जताया है। उम्मीद जताई जा रही है कि इन योजनाओं के ज़रिए क्षेत्रीय विकास, रोज़गार के अवसर और पर्यटन को नई दिशा मिलेगी।

AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

रोजाना नई नई खबर पढ़ने के लिए हमारे Whatsapp Channel को ज्वाइन करें। हम केवल सुबह और शाम को खबरे ग्रुप में डालते है। हमारा वादा है की आप इस ग्रुप से जुड़ कर निराश नहीं होंगे। हमारे Whatsapp Channel से जुड़ने क लिए धन्यवाद।

Join Now

Related Stories