AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय चैताडीह का उपायुक्त ने किया औचक निरीक्षण, शिक्षा की गुणवत्ता बढ़ाने पर दिया जोर

गिरिडीह :  जिले में शिक्षा की गुणवत्ता और शैक्षणिक व्यवस्था को लेकर प्रशासन लगातार गंभीर दिख रहा है। इसी क्रम में शनिवार को उपायुक्त रामनिवास यादव ने चैताडीह स्थित कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उपायुक्त ने विद्यालय परिसर में मौजूद स्मार्ट क्लास, कक्षाएं, विज्ञान प्रयोगशाला, छात्रावास, पेयजल व्यवस्था, शौचालय,


AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

गिरिडीह :  जिले में शिक्षा की गुणवत्ता और शैक्षणिक व्यवस्था को लेकर प्रशासन लगातार गंभीर दिख रहा है। इसी क्रम में शनिवार को उपायुक्त रामनिवास यादव ने चैताडीह स्थित कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय का औचक निरीक्षण किया।

निरीक्षण के दौरान उपायुक्त ने विद्यालय परिसर में मौजूद स्मार्ट क्लास, कक्षाएं, विज्ञान प्रयोगशाला, छात्रावास, पेयजल व्यवस्था, शौचालय, सुरक्षा व्यवस्था और साफ-सफाई की स्थिति का जायजा लिया।

 

उन्होंने छात्राओं से सीधे संवाद कर उनकी पढ़ाई, कोर्स और दैनिक दिनचर्या के बारे में जानकारी ली।उपायुक्त ने छात्राओं से पाठ्यक्रम से जुड़े सवाल पूछकर उनकी शैक्षणिक समझ और बौद्धिक क्षमता का आकलन किया। उन्होंने शिक्षकों से भी बातचीत की और उपस्थिति पंजी, सामग्री पंजी और स्कूल के अन्य प्रशासनिक दस्तावेजों की जांच की। उन्होंने स्कूल में गुणवत्तापूर्ण भोजन और स्वच्छ पेयजल की व्यवस्था बनाए रखने को लेकर स्पष्ट निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान उपायुक्त ने कहा कि सरकारी विद्यालयों में शिक्षा का स्तर बेहतर करने की दिशा में हर संभव प्रयास जरूरी है।

AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

 

उन्होंने शिक्षकों और स्टाफ से अपील की कि वे बच्चों के सर्वांगीण विकास पर ध्यान दें और उन्हें उज्ज्वल भविष्य की ओर अग्रसर करें। उन्होंने कहा कि एक बेहतर वातावरण में पढ़ाई से बच्चों का आत्मविश्वास और सीखने की क्षमता दोनों बढ़ती है। बच्चों को बेहतर अध्ययन के लिए प्रेरित करते हुए कहा कि वे नियमित रूप से पढ़ाई करें, सवाल पूछने की आदत डालें और अपनी रुचि के अनुसार विषयों में खुद को निखारें।

AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

रोजाना नई नई खबर पढ़ने के लिए हमारे Whatsapp Channel को ज्वाइन करें। हम केवल सुबह और शाम को खबरे ग्रुप में डालते है। हमारा वादा है की आप इस ग्रुप से जुड़ कर निराश नहीं होंगे। हमारे Whatsapp Channel से जुड़ने क लिए धन्यवाद।

Join Now

Related Stories