TOP BANNER
Sponsored

सलूजा गोल्ड इंटरनेशनल स्कूल में उमंग और उत्साह के साथ मनाया गया 11वां योग दिवस

गिरिडीह: सलूजा गोल्ड इंटरनेशनल स्कूल में शनिवार को 11वां अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पूरे उत्साह और गरिमा के साथ मनाया गया। योग शिविर का नेतृत्व विशेष अतिथि एवं योग प्रशिक्षक संतोष शर्मा ने किया। इस अवसर पर विद्यालय के बहुउपयोगी हॉल में कक्षा नर्सरी से लेकर बारहवीं तक के छात्र-छात्राओं ने सक्रिय रूप से भाग लिया।

SamridhSamachar Desk Avatar
By SamridhSamachar Desk Jun 21, 2025 Jun 21 53 Views
Share

गिरिडीह: सलूजा गोल्ड इंटरनेशनल स्कूल में शनिवार को 11वां अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पूरे उत्साह और गरिमा के साथ मनाया गया। योग शिविर का नेतृत्व विशेष अतिथि एवं योग प्रशिक्षक संतोष शर्मा ने किया। इस अवसर पर विद्यालय के बहुउपयोगी हॉल में कक्षा नर्सरी से लेकर बारहवीं तक के छात्र-छात्राओं ने सक्रिय रूप से भाग लिया।

सुबह के सत्र में आयोजित इस योगाभ्यास कार्यक्रम में सभी बच्चों ने आसनबद्ध होकर अनुशासन और समर्पण के साथ विभिन्न योग मुद्राओं का अभ्यास किया। पारंपरिक कक्षा से अलग, यह योग सत्र विद्यार्थियों के लिए उत्साहवर्धक रहा। प्रशिक्षक ने विद्यार्थियों के शारीरिक और मानसिक विकास को ध्यान में रखते हुए भ्रामरी, शवासन और प्राणायाम जैसे आसनों का अभ्यास कराया।

पूरे आयोजन के दौरान विद्यालय परिसर में एक सकारात्मक ऊर्जा का माहौल बना रहा। बच्चों ने पूरे मनोयोग से योग क्रियाएं कर यह दिखाया कि अनुशासित अभ्यास के ज़रिए आत्मविकास संभव है। योग सत्र के माध्यम से विद्यार्थियों को योग के लाभों से भी अवगत कराया गया—जैसे यह मानसिक तनाव कम करता है, भावनात्मक संतुलन बनाए रखने में सहायक होता है और जीवनशैली को स्वस्थ बनाता है।

MIDDLE
Sponsored

विद्यालय के प्रबंध निदेशक जोरावर सिंह सलूजा ने इस अवसर पर सभी विद्यार्थियों और शिक्षकों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि योग आज की तनावपूर्ण दिनचर्या में मानसिक शांति और आत्मबल का स्रोत है। उन्होंने सभी से योग को अपनी जीवनशैली में अपनाने की अपील की।

इस आयोजन में प्राचार्या ममता शर्मा, उप प्राचार्य सूरज कुमार लाला सहित सभी शिक्षकगण भी उपस्थित रहे और बच्चों के साथ योगाभ्यास में भाग लिया।

AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

रोजाना नई नई खबर पढ़ने के लिए हमारे Whatsapp Channel को ज्वाइन करें। हम केवल सुबह और शाम को खबरे ग्रुप में डालते है। हमारा वादा है की आप इस ग्रुप से जुड़ कर निराश नहीं होंगे। हमारे Whatsapp Channel से जुड़ने क लिए धन्यवाद।

Join Now

Related Stories