AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

बराकर नदी में नहाने के दौरान डूबे युवक की मौत, इलाके में शोक की लहर

गिरिडीह : गिरिडीह-डुमरी रोड स्थित बराकर नदी में शनिवार को नहाने के दौरान 25 वर्षीय युवक की डूबने से मौत हो गई। मृतक की पहचान शीतलपुर, मुफ्फसिल थाना क्षेत्र निवासी सूरज स्वर्णकार के रूप में हुई है। वह सुनील स्वर्णकार का इकलौता पुत्र था। जानकारी के अनुसार सूरज अपने दोस्तों रोहन और अन्य के साथ


AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

गिरिडीह : गिरिडीह-डुमरी रोड स्थित बराकर नदी में शनिवार को नहाने के दौरान 25 वर्षीय युवक की डूबने से मौत हो गई। मृतक की पहचान शीतलपुर, मुफ्फसिल थाना क्षेत्र निवासी सूरज स्वर्णकार के रूप में हुई है। वह सुनील स्वर्णकार का इकलौता पुत्र था।

जानकारी के अनुसार सूरज अपने दोस्तों रोहन और अन्य के साथ नदी में नहाने गया था। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, नहाने के दौरान वह अचानक गहरे पानी में चला गया और डूबने लगा। उसके दोस्तों ने उसे बचाने की भरसक कोशिश की, लेकिन तेज बहाव में वह पूरी तरह डूब गया और उसकी मौत हो गई।

घटना की सूचना मिलते ही मुफ्फसिल थाना पुलिस मौके पर पहुंची। स्थानीय लोगों की मदद से शव को नदी से बाहर निकाला गया और पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेजा गया। अस्पताल परिसर में परिजनों और ग्रामीणों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल था।

AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

सूरज की असमय मौत ने पूरे इलाके को शोक में डुबो दिया है। प्रशासन ने लोगों से बरसात के मौसम में नदी या अन्य जल स्रोतों में नहाने से बचने की अपील की है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

https://www.facebook.com/share/v/19vPu8Vuck/

AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

रोजाना नई नई खबर पढ़ने के लिए हमारे Whatsapp Channel को ज्वाइन करें। हम केवल सुबह और शाम को खबरे ग्रुप में डालते है। हमारा वादा है की आप इस ग्रुप से जुड़ कर निराश नहीं होंगे। हमारे Whatsapp Channel से जुड़ने क लिए धन्यवाद।

Join Now

Related Stories