AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

लूटपाट मामले का पुलिस ने किया खुलासा, हथियार के साथ 6 आरोपी गिरफ्तार

गिरिडीह : जिले में विशाल ज्वेलर्स लूटकांड का पुलिस ने उद्भेदन कर लिया है। एसपी डॉ. विमल कुमार ने पपरवाटांड़ स्थित कार्यालय में आयोजित प्रेसवार्ता में इसकी जानकारी दी। उन्होंने बताया कि 22 मई 2025 को जमुआ थाना क्षेत्र के पोबी मोड़ के पास विशाल ज्वेलर्स के मालिक विशाल कुमार सोनी को तीन अज्ञात अपराधियों


AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

गिरिडीह : जिले में विशाल ज्वेलर्स लूटकांड का पुलिस ने उद्भेदन कर लिया है। एसपी डॉ. विमल कुमार ने पपरवाटांड़ स्थित कार्यालय में आयोजित प्रेसवार्ता में इसकी जानकारी दी। उन्होंने बताया कि 22 मई 2025 को जमुआ थाना क्षेत्र के पोबी मोड़ के पास विशाल ज्वेलर्स के मालिक विशाल कुमार सोनी को तीन अज्ञात अपराधियों ने पिस्टल के बल पर रोका, विरोध करने पर गोली मारकर घायल किया और जेवरात व नकद से भरा बैग लूटकर फरार हो गए।

 

घटना की गंभीरता को देखते हुए जमुआ थाना में कांड संख्या 102/2025 दर्ज किया गया और एसडीपीओ राजेन्द्र प्रसाद के नेतृत्व में एक विशेष छापामारी टीम का गठन किया गया। त्वरित कार्रवाई करते हुए पुलिस ने इस लूटकांड में शामिल छह अपराधियों को गिरफ्तार किया। आरोपियों की निशानदेही पर लूटे गए 10 चांदी के पायल, दो देशी पिस्टल, तीन जिंदा कारतूस, एक सफेद अपाची और एक लाल होंडा SP125 बाइक बरामद की गई।

गिरफ्तार आरोपियों में करहरवाडी, पचम्बा का भोला सिंह, साहना पहाड़ी, झरिया का मुनेश्वर बेलदार, माथाडीह, पचम्बा का मो. समीर अंसारी, पपरवाटांड़ का अजय दास, कुरुमटांड, जमुआ के छोटू सिंह और पपरवाटांड़ का राजू कुमार दास शामिल हैं।

AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

पुलिस जांच में खुलासा हुआ है कि ये आरोपी पूर्व में जमुआ थाना कांड संख्या 60/25, 90/25 और धनवार थाना कांड संख्या 43/25 समेत कई लूट, हत्या और डकैती के मामलों में शामिल रह चुके हैं। इनमें से कुछ पर झारखंड के अन्य जिलों में भी गंभीर आपराधिक मामले दर्ज हैं। एक आरोपी अब भी फरार है, जिसकी तलाश में पुलिस की छापेमारी जारी है।

गठित छापामारी टीम में शामिल जमुआ थाना प्रभारी मणिकान्त कुमार, हिरोडीह थाना प्रभारी धर्मेन्द्र कुमार अग्रवाल, देवरी थाना प्रभारी सोनु कुमार, पचम्बा थाना प्रभारी राजीव कुमार, धनवार थाना प्रभारी सत्येन्द्र कुमार पाल। टीम में तकनीकी शाखा और सशस्त्र बल के सदस्य भी शामिल थे।

AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

रोजाना नई नई खबर पढ़ने के लिए हमारे Whatsapp Channel को ज्वाइन करें। हम केवल सुबह और शाम को खबरे ग्रुप में डालते है। हमारा वादा है की आप इस ग्रुप से जुड़ कर निराश नहीं होंगे। हमारे Whatsapp Channel से जुड़ने क लिए धन्यवाद।

Join Now

Related Stories