AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

रिम्स में पंचायत सचिव सुखलाल महतो की मौत, अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर खाया था ज़हर

गिरिडीह : डुमरी प्रखंड के बलथरिया पंचायत के सचिव सुखलाल महतो की रविवार को रिम्स, रांची में इलाज के दौरान मौत हो गई। बताया जा रहा है कि शुक्रवार को उन्होंने कीटनाशक खाकर आत्महत्या का प्रयास किया था। आरोप है कि पंचायत स्तर के अधिकारियों की प्रताड़ना और कार्य के दौरान लगातार हो रहे मानसिक


AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

गिरिडीह : डुमरी प्रखंड के बलथरिया पंचायत के सचिव सुखलाल महतो की रविवार को रिम्स, रांची में इलाज के दौरान मौत हो गई। बताया जा रहा है कि शुक्रवार को उन्होंने कीटनाशक खाकर आत्महत्या का प्रयास किया था। आरोप है कि पंचायत स्तर के अधिकारियों की प्रताड़ना और कार्य के दौरान लगातार हो रहे मानसिक दबाव के कारण उन्होंने यह कदम उठाया।

इस घटना के बाद इलाके में शोक और आक्रोश दोनों का माहौल है। शुक्रवार को ज़हर खाने के बाद सुखलाल महतो को गंभीर हालत में पहले धनबाद और फिर यहां से रांची के रिम्स अस्पताल रेफर किया गया था, जहां इलाज के दौरान उन्होंने दम तोड़ दिया।

घटना के बाद डुमरी विधायक जयराम महतो ने इस मामले को गंभीरता से लिया और ग्रामीण विकास मंत्री दीपिका सिंह पांडेय को पत्र लिखकर विभागीय जांच की मांग की थी। मंत्री ने तुरंत संज्ञान लेते हुए गिरिडीह उपायुक्त को बेहतर इलाज और निष्पक्ष जांच का निर्देश दिया था।

AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

डीसी रामनिवास यादव ने डुमरी एसडीओ के नेतृत्व में एक जांच कमिटी का गठन भी किया था। अब पंचायत सचिव की मौत के बाद यह मामला और संवेदनशील हो गया है। ग्रामीणों और जनप्रतिनिधियों की मांग है कि दोषी अधिकारियों को चिन्हित कर सख्त कार्रवाई की जाए।

AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

रोजाना नई नई खबर पढ़ने के लिए हमारे Whatsapp Channel को ज्वाइन करें। हम केवल सुबह और शाम को खबरे ग्रुप में डालते है। हमारा वादा है की आप इस ग्रुप से जुड़ कर निराश नहीं होंगे। हमारे Whatsapp Channel से जुड़ने क लिए धन्यवाद।

Join Now

Related Stories