Samridh Samachar
News portal with truth
- Sponsored -

- Sponsored -

पौते के पेड़ से गिरने की जानकारी पर दादा को आया हार्ट – अटैक, हुई मौत

1,662
Below feature image Mobile 320X100

तिसरी : प्रखंड मुख्यालय स्थित मियां टोली में पोते के पेड़ से गिरने की खबर मिलते ही घर पहुंचे दादा को हार्ट अटैक आया और तुरंत उनकी मौत हो गई। मृतक तिसरी के मिंया टोली निवासी 65 वर्षीय मो.अब्बास थे। जबकि पेड़ से गिरने वाला उनका 8 वर्षीय पोता दिलशान अंसारी है।

विज्ञापन

विज्ञापन

घटना के संबंध में बताया जाता है कि शुक्रवार की सुबह मो. अब्बास अपने खेत में हल जोतने गए थे, लेकिन हल में लगे बैलों ने उनका साथ नहीं दिया। जिसके बाद खेत की जुताई छोड़कर वह वापस अपने घर आने लगे इसी क्रम में गांव के ही एक व्यक्ति ने उनके पोते के पेड़ से गिर जाने की बात कही। यह खबर सुनते ही मो. अब्बास आनन – फानन में अपने घर पहुंचे जहाँ उनका पोता दिलशान चोटिल अवस्था में खाट पर लेटा हुआ था। मो. अब्बास ने अपने पोते दिलशान को गोद में लिया और खुद गिर पड़े। परिजनों ने उन्हें उठाने की कोशिश की लेकिन उनकी मौत हो चुकी थी। घटना के बाद परिजनों का रो- रो कर बुरा हाल है वहीं पूरे गांव के लोग इस घटना से अचंभित हैं।

GRADEN VIEW SAMRIDH NEWS <>

href="https://chat.whatsapp.com/IsDYM9bOenP372RPFWoEBv">

ADVERTISMENT

Get real time updates directly on you device, subscribe now.

Before Author Box 300X250