TOP BANNER
Sponsored

खदान में डूबने से बच्ची की मौत, तिलक समारोह में आई थी मौसा के घर

परिवार में मातम गिरिडीह : जिले के हिरोडीह थाना क्षेत्र स्थित चिकनाडीह में शुक्रवार की सुबह शादी समारोह का माहौल अचानक से मातम में तब्दील हो गया। दरअसल यहां एक बंद पड़े पत्थर खदान में डूबने से एक 8 वर्षीय बच्ची की दर्दनाक मौत हो गई। मृतका देवरी के सिकरोडीह निवासी अनिल मंडल की पुत्री

SamridhSamachar Desk Avatar
By SamridhSamachar Desk Jun 9, 2023 Jun 9 44 Views
Share

परिवार में मातम

गिरिडीह : जिले के हिरोडीह थाना क्षेत्र स्थित चिकनाडीह में शुक्रवार की सुबह शादी समारोह का माहौल अचानक से मातम में तब्दील हो गया। दरअसल यहां एक बंद पड़े पत्थर खदान में डूबने से एक 8 वर्षीय बच्ची की दर्दनाक मौत हो गई। मृतका देवरी के सिकरोडीह निवासी अनिल मंडल की पुत्री लक्ष्मी कुमारी थी।

कैसे हुई घटना

मिली जानकारी के अनुसार सिकरोडीह निवासी अनिल मंडल की पुत्री लक्ष्मी कुमारी अपनी दादी के साथ तिलक समारोह में शरीक होने के लिए अपने मौसा प्रेमचंद मंडल के यहां आई हुई थी। इसी बीच शुक्रवार की सुबह वो चिकनाडीह स्थित 5 वर्षों से बंद पड़े पत्थर खदान में कुछ रिश्तेदारों के साथ नहाने गई थी। इसी क्रम में अचानक वह गहरे पानी में समा गई। जिससे मौके पर उसकी मौत हो गई। घटना के बाद कोहराम मच गया। हो हल्ला सुन काफी संख्या में ग्रामीण मौके पर पहुंचे और मशक्कत कर खदान से शव को बाहर निकाला।

घटना की सूचना पाकर हिरोडीह थाना प्रभारी बिपिन कुमार दलबल के साथ मौके पर पहुंचें और शव को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई में जुट गई । घटना से परिवार वालों का रो- रो कर बुरा हाल है। वहीं गांव में भी मातम का माहौल है।

MIDDLE
Sponsored
AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

रोजाना नई नई खबर पढ़ने के लिए हमारे Whatsapp Channel को ज्वाइन करें। हम केवल सुबह और शाम को खबरे ग्रुप में डालते है। हमारा वादा है की आप इस ग्रुप से जुड़ कर निराश नहीं होंगे। हमारे Whatsapp Channel से जुड़ने क लिए धन्यवाद।

Join Now

Related Stories