TOP BANNER
Sponsored

सादगी से मनाई गई श्री गणिनाथ गोविन्द की 51वीं जयंती, कमिटी का हुआ गठन

गिरिडीह : श्री गणिनाथ सेवा संस्थान द्वारा शनिवार को सोशल डिस्टेंस का पालन करते हुए कुलगुरु श्री गणिनाथ गोविंद जी की 51वीं जयंती बक्सीडीह रोड में संचालित आई टी आई के प्रांगण में सामान्य रूप से मनाई गई। पूजन कार्यक्रम में शामिल होकर समाज के लोगों ने बाबा का आशीर्वाद प्राप्त किया। हालांकि कोरोना संक्रमण

SamridhSamachar Desk Avatar
By SamridhSamachar Desk Aug 29, 2020 Aug 29 55 Views
Share

गिरिडीह : श्री गणिनाथ सेवा संस्थान द्वारा शनिवार को सोशल डिस्टेंस का पालन करते हुए कुलगुरु श्री गणिनाथ गोविंद जी की 51वीं जयंती बक्सीडीह रोड में संचालित आई टी आई के प्रांगण में सामान्य रूप से मनाई गई। पूजन कार्यक्रम में शामिल होकर समाज के लोगों ने बाबा का आशीर्वाद प्राप्त किया।

हालांकि कोरोना संक्रमण को देखते हुए जयंती समारोह में एक घर से एक व्यक्ति ही शामिल हुए। पूजन कार्य विकास गुप्ता और उनकी धर्मपत्नी के द्वारा सम्पन्न कराया गया। वहीं ध्वजारोहण पूर्व संरक्षक रंजीत गुप्ता द्वारा किया गया।

कमिटी का हुआ गठन

पूजन कार्यक्रम के बाद समाज के लोगों ने बैठक कर अखिल भारतीय मध्य देशीय वैश्य सभा के जिला कमिटी का गठन करने के साथ ही युवा मंच और महिला समिति का गठन किया गया। सुजीत गुप्ता कि अध्यक्षता और महिला प्रदेश अध्यक्षा मनीषा साह कि उपस्थित में हुए बैठक में सर्वसम्मति से अखिल भारतीय मध्यदेशीय वैश्य सभा के जिला कमिटी का गठन करते हुए सुजीत गुप्ता को संरक्षक, जीतेन्द्र गुप्ता को अध्यक्ष, रिंकेश कुमार को महामंत्री और जयदेव गुप्ता को कोषाध्यक्ष तथा निशांत गुप्ता को मीडिया प्रभारी का दायित्व दिया गया। वंही युवा मंच का गठन करते हुए उज्जवल गुप्ता को अध्यक्ष और रिशु गुप्ता को सचिव का दायित्व दिया गया। महिला समिति का गठन करते हुए बिना गुप्ता को अध्यक्ष, ललिता गुप्ता को सचिव का दायित्व दिया गया।

MIDDLE
Sponsored

कार्यक्रम को सफल बनाने में इनका रहा योगदान

जयंती कार्यक्रम में सुनील गुप्ता, अंजनी गुप्ता, सुजीत गुप्ता, मनीषा साह, हरिनारायण साह, सहित काफ़ी संख्या में लोग शामिल हुए। वंही कार्यक्रम को सफल बनाने में जीतेन्द्र गुप्ता, रिंकेश कुमार, पारस कुमार, आलोक गुप्ता, विशाल गुप्ता, निशांत गुप्ता, उज्वल गुप्ता, राजेश गुप्ता, बंटी गुप्ता, चन्दन गुप्ता, दिनेश कुमार साह, रिशु गुप्ता सहित अन्य का सराहनीय योगदान रहा।

Read more : गिरिडीह जिला प्रशासन ने सांसद साक्षी महाराज को रोका, क्वारेंटाइन रहने का दिया निर्देश 

AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

रोजाना नई नई खबर पढ़ने के लिए हमारे Whatsapp Channel को ज्वाइन करें। हम केवल सुबह और शाम को खबरे ग्रुप में डालते है। हमारा वादा है की आप इस ग्रुप से जुड़ कर निराश नहीं होंगे। हमारे Whatsapp Channel से जुड़ने क लिए धन्यवाद।

Join Now

Related Stories