AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

बेंगाबाद, बिरनी और जमुआ में ठनका गिरने से 3 की मौत, एक घायल

गिरिडीह : जिले के बेंगाबाद, बिरनी और जमुआ में गुरुवार को ठनका गिरने से दो बच्चे व एक महिला की मौत हो गई। जबकि एक युवक घायल है। 10 वर्षीय बच्चे की गई जान बेंगाबाद प्रखंड के भोजदाहा में मूसलाधार बारिश में हुए वज्रपात में 10 वर्षीय बच्चे की मौत हो गई। मृतक अकबर अंसारी


AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

गिरिडीह : जिले के बेंगाबाद, बिरनी और जमुआ में गुरुवार को ठनका गिरने से दो बच्चे व एक महिला की मौत हो गई। जबकि एक युवक घायल है।

10 वर्षीय बच्चे की गई जान

बेंगाबाद प्रखंड के भोजदाहा में मूसलाधार बारिश में हुए वज्रपात में 10 वर्षीय बच्चे की मौत हो गई। मृतक अकबर अंसारी का पुत्र जफर अंसारी था। बताया गया कि वह घर के बाहर खेल रहा था इसी दौरान वह वज्रपात की चपेट में आकर मूर्छित हो गया। आनन-फानन में परिजन उसे अस्पताल ले गए। जहां चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया। बताया गया कि वह पांचवीं कक्षा का छात्र था। घटना से परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है।

इसे भी पढ़ें : सदर प्रखंड में बना FCI गोदाम गैरमजरूआ ज़मीन पर है या नहीं, जांच को पहुंचे अधिकारी 

AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

बिरनी में भतीजे की मौत चाचा हुआ घायल

जिले के बिरनी प्रखंड स्थित अरारी पंचायत के अरारी गांव में भी वज्रपात की घटना हुई है। इसमें 14 वर्षीय प्रवीण कुमार वर्मा की मौत हो गई, जबकि 35 वर्षीय बैजनाथ वर्मा घायल हो गया। दोनों रिश्ते में चाचा भतीजा है।

बताया गया कि घर के दरबाजे पर दोनों खड़े थे इसी दौरान पेड़ पर वज्रपात हुई। जिसमें दोनों को गंभीर झटका लगा। आनन-फानन में दोनों को बिरनी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया। जहां चिकित्सक ने 14 वर्षीय प्रवीण कुमार वर्मा को मृत घोषित कर दिया। वहीं बैजनाथ वर्मा का इलाज चल रहा है।

घटना की सूचना पर पूर्व प्रमुख सीताराम सिंह, पूर्व मुखिया रामू बैठा पहुंचे और घटना पर दुःख प्रकट करते हुए प्रशासन को इसकी सूचना दी। प्रशासन द्वारा शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए गिरिडीह सदर अस्पताल भेज दिया गया।

AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

इसे भी पढ़ें : लचर बिजली व्यवस्था से लोग परेशान, बिजली कार्यालय के समीप किया सड़क जाम 

महिला की गई जान

इधर जमुआ प्रखंड के बलगो पंचायत स्थित मेरखोंगुंडी कला में भी गुरुवार की शाम हुए वज्रपात में महिला की मौत हो गई। मृतका अंकित वर्मा की पत्नी ललिता देवी थी। बताया गया कि वह खेत से लौट रही थी इसी दौरान वह वज्रपात की चपेट में आगई। घटना से गांव में मातम पसर गया। वहीं परिजनों का रो – रो कर बुरा हाल है।

AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

रोजाना नई नई खबर पढ़ने के लिए हमारे Whatsapp Channel को ज्वाइन करें। हम केवल सुबह और शाम को खबरे ग्रुप में डालते है। हमारा वादा है की आप इस ग्रुप से जुड़ कर निराश नहीं होंगे। हमारे Whatsapp Channel से जुड़ने क लिए धन्यवाद।

Join Now

Related Stories