TOP BANNER
Sponsored

3 गाय 3 बकरी 1 झोपड़ी की मालकिन BJP MLA चंदना बाउरी की जीत चर्चा में

बंगाल: पश्चिम बंगाल में बीजेपी भले हार गई हो लेकिन बीजेपी की एक महिला उम्मीदवार की जीत की चर्चा हर तरफ है. बीजेपी के टिकट पर सालतोरा सीट से चुनाव लड़ने वाली चंदना बाउरी ने टीएमसी उम्मीदवार संतोष मंडल को हरा दिया है. उनकी जीत से ज्यादा चर्चा उनकी सादगी और आर्थिक स्थिति की है.

Manish Singh Avatar
By Manish Singh May 3, 2021 May 3 60 Views
Share

बंगाल: पश्चिम बंगाल में बीजेपी भले हार गई हो लेकिन बीजेपी की एक महिला उम्मीदवार की जीत की चर्चा हर तरफ है. बीजेपी के टिकट पर सालतोरा सीट से चुनाव लड़ने वाली चंदना बाउरी ने टीएमसी उम्मीदवार संतोष मंडल को हरा दिया है. उनकी जीत से ज्यादा चर्चा उनकी सादगी और आर्थिक स्थिति की है.

बीजेपी नेता सुनील देवधर ने ट्वीट कर बताया है कि चंदना बाउरी की उम्र भर की जमा पूंजी केवल 31985 रुपये हैं. वह झोपड़ी में रहती हैं. वह एक गरीब मज़दूर की पत्नी हैं. चंदना अनुसूचित जाति से आती हैं. उनके पास 3 बकरियां व 3 गाय हैं.

चंदना बाउरी ने अपना नामांकन भरते समय चुनाव आयोग को जो शपथपत्र दिया था उसमें उन्होंने खुद के बैंक खाते में सिर्फ 6335 रुपये होने की बात कही थी. साथ ही उन्होंने बताया था कि उनके पति के खाते में महज 1561 रुपये जमा हैं. शपथपत्र में दी गई जानकारी के मुताबिक उनकी कुल अचल संपत्ति 31985 रुपये है जबकि उनके पति श्रवण की कुल अचल संपत्ति 30311 रुपये हैं.

MIDDLE
Sponsored
AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

रोजाना नई नई खबर पढ़ने के लिए हमारे Whatsapp Channel को ज्वाइन करें। हम केवल सुबह और शाम को खबरे ग्रुप में डालते है। हमारा वादा है की आप इस ग्रुप से जुड़ कर निराश नहीं होंगे। हमारे Whatsapp Channel से जुड़ने क लिए धन्यवाद।

Join Now

Related Stories