TOP BANNER
Sponsored

रांची में मिला ‘तक्षक नाग’, देखते ही खूबसूरती के कायल हुए लोग

राजधानी रांची के नामकुम स्थित आरसीएच परिसर में उस वक्त हड़कंप मच गया जब एक दवा के कार्टून के अंदर से दुर्लभ प्रजाति का सांप बाहर निकला. सांप को देखकर सभी की आंखे फटी की फटी रह गई. यह कोई आम सांप नहीं था बल्कि एक ऐसी प्रजाति का दुर्लभ सांप था, जो 100 फ़ीट

Manish Singh Avatar
By Manish Singh Dec 3, 2024 Dec 3 70 Views
Share

राजधानी रांची के नामकुम स्थित आरसीएच परिसर में उस वक्त हड़कंप मच गया जब एक दवा के कार्टून के अंदर से दुर्लभ प्रजाति का सांप बाहर निकला. सांप को देखकर सभी की आंखे फटी की फटी रह गई. यह कोई आम सांप नहीं था बल्कि एक ऐसी प्रजाति का दुर्लभ सांप था, जो 100 फ़ीट की ऊंचाई से छलांग लगाने में महारत रखता है. इस सांप के बारे में कहा जाता है कि यह सांप हवा में उड़ता है और ज्यादातर घने जंगलों में ही पाया जाता है.

इस दुलभः प्रजाति के सांप को “तक्षक नाग” के नाम भी जाना जाता है. हालांकि इस प्रजाति का सांप आमतौर पर जमीन पर बहुत कम मिलता है. मुख्य रूप से सांपों की ये प्रजाति कीडा-मकौड़ा और छिपकली को आहार के रूप में पसन्द करती है. यह प्रजाति विलुप्त होने के कगार पर है. ओरनेट फ्लाईंग प्रजाति वाला तक्षक नाग रांची के स्वास्थ्य निदेशालय के आरसीएम परिसर में रखे दवा के कार्टून में निकला है. इसके बारे में किसी को कुछ नहीं पता कि आखिर इतना दुर्लभ सांप कैसे वहां पर पहुंचा है.

स्नैक कैचर ने दी जानकारी
बता दें कि झारखंड में ओरनेट फ्लाईंग प्रजाति वाले सांप का रेस्क्यू संभवतः पहली बार किया गया है. लगभग 3 फ़ीट लंबाई वाले इस दुर्लभ और बेहद खूबसूरत सांप के एकाएक मिलने की सूचना से हड़कंप मच गया. जिसके बाद इसे रेस्क्यू करने के लिए पिठोरिया के स्नेक रेस्क्यू करने वाले रमेश कुमार महतो को बुलाया गया. उन्होंने ही लोगों को यह जानकारी दी कि इस प्रजाति के सांप को तक्षक नाग कहते हैं. यह 100 फ़ीट की ऊंचाई से छलांग लगाने में माहिर है. जिसे आम बोल चाल की भाषा में हवा में उड़ने वाला सांप कहते हैं. इस प्रजाति का सांप देश मे रेयर कैटेगरी में आता है. हालांकि यह सांप नाग सांप की प्रजाति से जुड़ा है, लेकिन बहुत जहरीला नहीं होता है.

MIDDLE
Sponsored

फोटोज क्लिक करते रहे लोग
ओरनेट फ्लाइंग (तक्षक नाग) की पहचान होने के बाद वहां मौजूद लोग इस सांप को अपने मोबाइल फोन में कैद करने में पीछे नहीं रहे. इस दुर्लभ प्रजाति वाले तक्षक नाग को बिरसा मुंडा जैविक उद्यान को सौंपा गया है. साथ ही इस दुर्लभ प्रजाति के सांप पर रिसर्च भी किया जाएगा.

AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

रोजाना नई नई खबर पढ़ने के लिए हमारे Whatsapp Channel को ज्वाइन करें। हम केवल सुबह और शाम को खबरे ग्रुप में डालते है। हमारा वादा है की आप इस ग्रुप से जुड़ कर निराश नहीं होंगे। हमारे Whatsapp Channel से जुड़ने क लिए धन्यवाद।

Join Now

Related Stories