TOP BANNER
Sponsored

बेटी का जन्मदिन मनाकर घर से निकले युवक का सड़क किनारे मिला शव, पड़ताल में जुटी पुलिस

हत्या या दुर्घटना पर सस्पेंस गिरिडीह : जिले के देवरी थाना क्षेत्र स्थित पथराटांड़ में मंगलवार की सुबह सड़क किनारे एक युवक का शव देखें जाने से इलाके में सनसनी फैल गई। इस दौरान काफी संख्या में लोगों की भीड़ मौके पर जुटी और मृतक का शिनाख्त किया। मौके पर शव की पहचान बिहार के

SamridhSamachar Desk Avatar
By SamridhSamachar Desk Dec 3, 2024 Dec 3 111 Views
Share

हत्या या दुर्घटना पर सस्पेंस

गिरिडीह : जिले के देवरी थाना क्षेत्र स्थित पथराटांड़ में मंगलवार की सुबह सड़क किनारे एक युवक का शव देखें जाने से इलाके में सनसनी फैल गई। इस दौरान काफी संख्या में लोगों की भीड़ मौके पर जुटी और मृतक का शिनाख्त किया। मौके पर शव की पहचान बिहार के चकाई थाना क्षेत्र स्थित घुटिया गांव निवासी कारू राम के 21 वर्षीय पुत्र अजय कुमार के रूप में की गई। घटना की सूचना मिलते ही देवरी थाना में पदस्थापित सब इंस्पेक्टर उपेंद्र यादव सदलबल के साथ मौके पर पहुंचे। इस दौरान परिजनों को सूचना देते हुए उपस्थित लोगों से पूछताछ कर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए गिरिडीह सदर अस्पताल भेज दिया। बता दें कि शव से कुछ ही दूरी पर मृतक की बाइक भी पड़ी मिली है। पुलिस जांच पड़ताल कर रही है।

इस बाबत मृतक के परिजनों ने बताया कि सोमवार की रात बेटी का जन्मदिन मनाकर अजय कुमार मकडीहा जाने की बात कहकर घर से निकला था। मंगलवार की सुबह सड़क किनारे उसके शव मिलने की जानकारी मिली। इधर घटना को लेकर कई तरह की चर्चाएं भी हैं कुछ लोग इसे हत्या तो कुछ लोग दुर्घटना की बता रहे हैं। वहीं पुलिस अब मामले की जांच कर रही है। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों का खुलासा हो पाएगा।

AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

रोजाना नई नई खबर पढ़ने के लिए हमारे Whatsapp Channel को ज्वाइन करें। हम केवल सुबह और शाम को खबरे ग्रुप में डालते है। हमारा वादा है की आप इस ग्रुप से जुड़ कर निराश नहीं होंगे। हमारे Whatsapp Channel से जुड़ने क लिए धन्यवाद।

Join Now

Related Stories