TOP BANNER
Sponsored

कराटे प्रशिक्षण कार्यक्रम का हुआ समापन, बच्चियों को प्रदान किया गया येलो बेल्ट

गिरिडीह : अपराजिता विंग की ओर से एक माह से बच्चियों को आत्मरक्षा के गुर सीखाने के लिए चलाए जा रहे कराटे प्रशिक्षण कार्यक्रम का समापन रविवार को कुटिया रोड के गौइंका धर्मशाला में हो गया। छात्राओं को आत्मरक्षा में निपुण कराने के अपराजिता विंग यहां टाइगर कराटे क्लब के साथ मिलकर एक माह का 

SamridhSamachar Desk Avatar
By SamridhSamachar Desk Dec 8, 2024 Dec 8 54 Views
Share

गिरिडीह : अपराजिता विंग की ओर से एक माह से बच्चियों को आत्मरक्षा के गुर सीखाने के लिए चलाए जा रहे कराटे प्रशिक्षण कार्यक्रम का समापन रविवार को कुटिया रोड के गौइंका धर्मशाला में हो गया। छात्राओं को आत्मरक्षा में निपुण कराने के अपराजिता विंग यहां टाइगर कराटे क्लब के साथ मिलकर एक माह का  कराटे प्रशिक्षण कार्यक्रम शुरू किया गया था। एक माह के प्रशिक्षण के बाद आज यहां बच्चियों को येलो बेल्ट प्रदान किया गया।

 

इस दौरान बच्चियों को सर्टिफिकेट और येलो बेल्ट प्रदान किया गया । बताया गया कि यहां पर राष्ट्रीय स्तर के कराटे मास्टर करण कुमार और मो अली के द्वारा बच्चियों को प्रशिक्षित किया गया। कार्यक्रम में मुख्य रूप से मारवाड़ी युवा मंच के अध्यक्ष राहुल केडिया, प्रांतीय उपाध्यक्ष नीलकमल भरतीया, टाइगर कराटे क्लब के अध्यक्ष अभिषेक सहाय, सेक्रेटरी कुणाल कटरियार, मनीष कटरियार, बच्चू जायसवाल, नूरुल होदा आदि मौजूद थे। कार्यक्रम में बच्चियों ने जो अब तक सीखा है उसका प्रदर्शन किया और कुछ रंगारंग कार्यक्रम भी हुए। उसके बाद बच्चों को सर्टिफिकेट और येलो बेल्ट प्रदान किया गया।

 

मौके पर उपस्थित तमाम अतिथियों ने अपराजिता विंग के इस प्रयास की मुक्त कंठ से सराहना की। साथ ही आगे हर तरह के सहयोग का भरोसा दिलाया। इस कार्यक्रम में अपराजिता विंग की मेंबर ऋचा केडिया, आर्या भारतीया, वंदना मोदी, सुजाता अग्रवाल, प्रीति सिरोहीवाला, ज्योति भुदोलिया, रक्षा खंडेलवाल , जूली केडिया, खुशबू केडिया आदि मौजूद रहीं।

MIDDLE
Sponsored
AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

रोजाना नई नई खबर पढ़ने के लिए हमारे Whatsapp Channel को ज्वाइन करें। हम केवल सुबह और शाम को खबरे ग्रुप में डालते है। हमारा वादा है की आप इस ग्रुप से जुड़ कर निराश नहीं होंगे। हमारे Whatsapp Channel से जुड़ने क लिए धन्यवाद।

Join Now

Related Stories