AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

पचंबा के शशांक बेड़ा में असमाजिक तत्त्वों ने निर्माणाधीन मकान में की तोड़फोड़

रंगदारी नहीं देने पर दिया घटना को अंजाम गिरिडीह : पचंबा थाना क्षेत्र के शशांक बेड़ा में असामाजिक तत्वों द्वारा निर्माणाधीन मकान में तोड़फोड़ करने का मामला प्रकाश में आया है। शनिवार की देर शाम 10 से 15 की संख्या में आये असामाजिक तत्वों ने निर्माणधीन मकान में काम करने वाले एक मजदूर पर जानलेवा


AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

रंगदारी नहीं देने पर दिया घटना को अंजाम

गिरिडीह : पचंबा थाना क्षेत्र के शशांक बेड़ा में असामाजिक तत्वों द्वारा निर्माणाधीन मकान में तोड़फोड़ करने का मामला प्रकाश में आया है। शनिवार की देर शाम 10 से 15 की संख्या में आये असामाजिक तत्वों ने निर्माणधीन मकान में काम करने वाले एक मजदूर पर जानलेवा हमला भी किया। हालांकि मजदूर बाल बाल बच गया। घटना की जानकारी पर मकान का निर्माण करवा रहे बोड़ों निवासी परमेश्वर साव मौके पर पहुंचे और घटना की सूचना पचंबा थाना पुलिस को दी।

इधर घटना की सूचना पर पुलिस भी घटनास्थल पर पहुंची और जांच पड़ताल किया। परमेश्वर साव की मानें तो शुक्रवार की देर रात भी असमाजिक तत्वों द्वारा निर्माणाधीन मकान में तोड़फोड़ की गई थी। जिसकी लिखित शिकायत परमेश्वर साव ने पुलिस से की थी और इसके लिए शशांक बेड़ा के बजरंगी राय समेत अन्य लोगों पर घटना को अंजाम देने का आरोप लगाया था। परमेश्वर साव ने पुलिस को दिए आवेदन में आरोप लगाया है कि वह अपने जमीन पर मकान बनवा रहे हैं जिसके एवज में उनसे रंगदारी की मांग की जा रही है। वहीं रंगदारी नहीं देने पर उनके मकान को क्षतिग्रस्त किया जा रहा है। उन्होंने पचंबा थाना पुलिस से दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।

AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More
AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

रोजाना नई नई खबर पढ़ने के लिए हमारे Whatsapp Channel को ज्वाइन करें। हम केवल सुबह और शाम को खबरे ग्रुप में डालते है। हमारा वादा है की आप इस ग्रुप से जुड़ कर निराश नहीं होंगे। हमारे Whatsapp Channel से जुड़ने क लिए धन्यवाद।

Join Now

Related Stories