TOP BANNER
Sponsored

डाक्टर टी खान की‌ हुई रहस्यमय मौत, बेटे ने सौतेली मां पर पिता के हत्या का लगाया आरोप

गिरिडीह : पचम्बा थाना क्षेत्र के अलकापुरी निवासी 80 वर्षीय डॉक्टर टी खान की रहस्यमय मौत हो गई है. टी खान की पहली पत्नी के बेटे आसिफ खान ने पिता के मौत को हत्या बताया है. आसिफ का आरोप है कि उसकी सौतेली मां 35 वर्षीय ईसरत जहां ने पिता की हत्या षड्यंत्र के तहत

Manish Singh Avatar
By Manish Singh Sep 14, 2024 Sep 14 54 Views
Share

गिरिडीह : पचम्बा थाना क्षेत्र के अलकापुरी निवासी 80 वर्षीय डॉक्टर टी खान की रहस्यमय मौत हो गई है. टी खान की पहली पत्नी के बेटे आसिफ खान ने पिता के मौत को हत्या बताया है. आसिफ का आरोप है कि उसकी सौतेली मां 35 वर्षीय ईसरत जहां ने पिता की हत्या षड्यंत्र के तहत की है. आसिफ खान ने चैताडीह के रहने वाले मोहम्मद मिनहाज अंसारी समेत एक अन्य व्यक्ति के भी शामिल होने का संदेह जताया हैं. आसिफ खान द्वारा इस संबंध में पचंबा थाना पुलिस को भी सूचना दी गयी है. फिलहाल पुलिस आसिफ के आरोप के बाद टी खान के शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया है.

 

गौरतलब है कि काफी उम्रदराज होने के कारण अचेतावस्था में रहने वाले टी खान ने कुछ दिनों पहले ही बरगंडा स्थित अपनी एक प्रोपर्टी करोड़ों रुपए में धनवार प्रमुख गौतम सिंह को बेचा था, जिसको लेकर मृतक टी खान के बेटे ने उक्त प्रोपर्टी रजिस्ट्रेशन के खिलाफ उपायुक्त गिरिडीह को आवेदन देकर कैंसिल करने की मांग की थी, जिसका उपायुक्त ने संज्ञान लेते हुए इंक्वारी सेटअप किया था. इसी बीच टी खान की रहस्यमय मौत हो गयी.

बेटे आसिफ खान ने पिता के मौत के लिए अपने सौतेली मां को गुनहगार बताया है. उसका कहना है कि उसके पिता डॉक्टर थे और पढ़े-लिखे इंसान होने के बावजूद रजिस्ट्री में सिग्नेचर के बजाय अंगूठे का निशान लगाया है. इससे साफ प्रतीत होता है कि उनके पिता उम्रदराज होने के कारण अचेतावस्था में चल रहे थे और उनसे षड्यंत्र कर प्रॉपर्टी की रजिस्ट्री करवा ली गई है जब उन्होंने इसकी शिकायत प्रशासन से की, तो उपायुक्त ने मामले की जांच के लिए इंक्वारी सेटअप की है. जिससे बचने के लिए उसकी सौतेली मां अपने सहयोगियों के साथ मिलकर पिता की हत्या कर दी है. बताया कि पिता की प्रॉपर्टी में हिस्सा को लेकर न्यायालय में मुकदमा भी लंबित है.

MIDDLE
Sponsored
AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

रोजाना नई नई खबर पढ़ने के लिए हमारे Whatsapp Channel को ज्वाइन करें। हम केवल सुबह और शाम को खबरे ग्रुप में डालते है। हमारा वादा है की आप इस ग्रुप से जुड़ कर निराश नहीं होंगे। हमारे Whatsapp Channel से जुड़ने क लिए धन्यवाद।

Join Now

Related Stories