AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

उत्पाद विभाग के दौड़ में फिर एक युवक की मौत, आधा दर्जन से अधिक की बिगड़ी तबीयत

गिरिडीह : उत्पाद विभाग द्वारा आयोजित दौड़ में फिर एक युवक की मौत हो गई है। मृतक गिरिडीह जिले के धनवार थाना क्षेत्र निवासी दर्शन राय का 28 वर्षीय पुत्र बिरंची राय था। मिली जानकारी के अनुसार लगभग 2 किलोमीटर दौड़ पूरी करने पर बिरंची राय की सांस फूलने लगी। जिसके बाद उसे गिरिडीह सदर


AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

गिरिडीह : उत्पाद विभाग द्वारा आयोजित दौड़ में फिर एक युवक की मौत हो गई है। मृतक गिरिडीह जिले के धनवार थाना क्षेत्र निवासी दर्शन राय का 28 वर्षीय पुत्र बिरंची राय था। मिली जानकारी के अनुसार लगभग 2 किलोमीटर दौड़ पूरी करने पर बिरंची राय की सांस फूलने लगी। जिसके बाद उसे गिरिडीह सदर अस्पताल लाया गया। जहां चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना मिलते ही माले नेता राजेश सिन्हा, भाजपा नेता विनय सिंह, अभाविप छात्र संगठन के लोग मौके पर पहुंचे और घटना पर अपना दुख प्रकट किया। इस दौरान नेताओं ने व्यवस्था पर सवाल उठाया। कहा कि अगर मौके पर पर्याप्त मेडिकल सुविधा होती तो अभ्यर्थी की जान नहीं जाती।

इधर इस दौड़ में आधा दर्जन से अधिक युवाओं की तबीयत बिगड़ गई है। सभी का इलाज सदर अस्पताल में चल रहा है। जबकि 2 की स्थिति गंभीर देखते हुए दोनों को आईसीयू वार्ड में रखा गया है। बीमार अभ्यर्थियों में डुमरी के निमियाघाट का संतोष कुमार, रामगढ़ का बबलू बेदिया, हजारीबाग का खुशनवाज आलम, पश्चिमी सिंहभूम का धर्म दास, कोडरमा का त्रिभवन यादव, सरिया का राजकुमार सिंह आदि शामिल है।

घटना की जानकारी पर नगर थाना प्रभारी शैलेश प्रसाद सदर अस्पताल पहुंचें और घटना की जानकारी ली। पुलिस द्वारा मृतक युवक के परिजन को जानकारी दी गई है।

AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More
AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

रोजाना नई नई खबर पढ़ने के लिए हमारे Whatsapp Channel को ज्वाइन करें। हम केवल सुबह और शाम को खबरे ग्रुप में डालते है। हमारा वादा है की आप इस ग्रुप से जुड़ कर निराश नहीं होंगे। हमारे Whatsapp Channel से जुड़ने क लिए धन्यवाद।

Join Now

Related Stories