AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

महिला समूह का पैसा बैंक में जमा करने जा रहे युवक से छिनतई, पड़ताल में जुटी पुलिस

गिरिडीह : पचम्बा थाना क्षेत्र के नरेन्द्रपुर में महिला समूह का पैसा जमा करने जा रहे युवक से छिनतई का मामला सामने आया है। मामले की सूचना पर पचम्बा थाना पुलिस मौके पर पहुंचकर जांच पड़ताल कर रही है। बताया जाता है कि रवि कुमार गुप्ता सोमवार की सुबह नरेन्द्रपुर से महिला समूह का 20


AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

गिरिडीह : पचम्बा थाना क्षेत्र के नरेन्द्रपुर में महिला समूह का पैसा जमा करने जा रहे युवक से छिनतई का मामला सामने आया है। मामले की सूचना पर पचम्बा थाना पुलिस मौके पर पहुंचकर जांच पड़ताल कर रही है।

बताया जाता है कि रवि कुमार गुप्ता सोमवार की सुबह नरेन्द्रपुर से महिला समूह का 20 हजार रुपया कलेक्शन कर उसे जमा करने पचम्बा स्थित बंधन बैंक की शाखा आ रहा था। इसी दौरान नरेन्द्रपुर स्थित नए पॉवरग्रिड के पास एक युवक ने उसे लिफ्ट के बहाने रोकने का प्रयास किया मगर वो बिना रुके आगे बढ़ा। इसी दौरान पीछे से फिर बाइक में सवार होकर उसके साथ तीन युवक आये और इसकी बाइक में ठोकर मार दी। ठोकर से वह अनियंत्रित होकर गिर पड़ा और वो लोग रुपया से भरा बैग लेकर भागने लगे। हल्ला पर जब लोग दौड़े तो वे सभी 100 मीटर दूरी पर अपनी बाइक मौके पर ही छोड़ भाग निकले।

घटना की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंच बाइक कब्जे में लेकर अपराधियों की तलाश कर रही है। वहीं एक प्रत्यक्षदर्शी महिला की मानें तो छिनतई कर भागे अपराधी पिपराटांड़ के हैं। फिलहाल पुलिस सभी की खोजबीन में जुटी हुई है।

AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More
AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

रोजाना नई नई खबर पढ़ने के लिए हमारे Whatsapp Channel को ज्वाइन करें। हम केवल सुबह और शाम को खबरे ग्रुप में डालते है। हमारा वादा है की आप इस ग्रुप से जुड़ कर निराश नहीं होंगे। हमारे Whatsapp Channel से जुड़ने क लिए धन्यवाद।

Join Now

Related Stories