TOP BANNER
Sponsored

यॉर्कर किंग बुमराह ने सटीक “यॉर्कर“ से किया फिंच को क्लीन BOLD, फिंच तारीफ करने हो हुए मजबूर

भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच द्विपक्षीय शृंखला का दूसरा t20 मुकाबला नागपुर के मैदान पर खेला गया।जहां बारिश से बाधित इस मैच को 8/8 ओवर का करना पड़ा वहीं 2 ओवर का पावर प्ले किया गया एवं एक गेंदबाज अधिकतम 2 ओवर फेंक सकता है ऐसा अंपायर ने निर्णय लिया ।भारत के कप्तान रोहित शर्मा

Manish Singh Avatar
By Manish Singh Sep 24, 2022 Sep 24 59 Views
Share

भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच द्विपक्षीय शृंखला का दूसरा t20 मुकाबला नागपुर के मैदान पर खेला गया।जहां बारिश से बाधित इस मैच को 8/8 ओवर का करना पड़ा वहीं 2 ओवर का पावर प्ले किया गया एवं एक गेंदबाज अधिकतम 2 ओवर फेंक सकता है ऐसा अंपायर ने निर्णय लिया ।भारत के कप्तान रोहित शर्मा ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया । टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी ऑस्ट्रेलिया की टीम ने निर्धारित 8 ओवर में पांच विकेट के नुकसान पर 90 रन बनाए जीत के लिए भारतीय टीम को अब 91 रनों की दरकार 8 ओवर में थी। वहीं कप्तान रोहित शर्मा ने आतिशी खेल का परिचय दिया और अंत में दिनेश कार्तिक ने छक्के और चौके के साथ खेल खत्म किया।

जसप्रीत बुमराह की हुई वापसी

चोट के बाद वापसी कर रहे जसप्रीत बुमराह ने शानदार गेंदबाजी का प्रदर्शन करते हुए 2 ओवर में 23 रन दिए एवं एक शानदार विकेट फिंच के रूप में लिया। जहां 5 ओवर की चौथी गेंद पर बुमराह ने फिंच को जबरदस्त सेट अप किया। जहां पहले दो गेंद को स्लोअर फेका और फिंच को मजबूर किया वे गेंद को थोड़ा विलंब से खेलें। लेकिन फिर उन्होंने तेज यॉर्कर डालकर फिंच को चारो खाने चित करते हुए विकट को उखाड़ दिया।

MIDDLE
Sponsored

जहां बुमराह ने बेहतरीन यॉर्कर डालकर ऑस्ट्रेलिया कप्तान क्लीन बोल्ड किया। बुमराह ने फुल लेंथ पर पैर पर गेंद डाली जहां फिंच पीछे जाकर बल्ला घुमाते कि इससे पहले गेंद स्टंप ले उड़ी। इसके बाद फिंच ने बुमराह की इस गेंद की तारीफ की और खेल भावना का परिचय दिया।

AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

रोजाना नई नई खबर पढ़ने के लिए हमारे Whatsapp Channel को ज्वाइन करें। हम केवल सुबह और शाम को खबरे ग्रुप में डालते है। हमारा वादा है की आप इस ग्रुप से जुड़ कर निराश नहीं होंगे। हमारे Whatsapp Channel से जुड़ने क लिए धन्यवाद।

Join Now

Related Stories