AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

इनर व्हील क्लब ऑफ़ गिरिडीह सनशाइन के द्वारा महिला खेल दिवस का किया गया आयोजन, कई खेल प्रतियोगिता में महिलाओं ने लिया हिस्सा

गिरिडीह : जीवा गिरिडीह और इनर व्हील क्लब आफ गिरिडीह सनशाइन के द्वारा रविवार को बरगंडा स्थित बीएसएम स्कूल में महिला खेल दिवस का आयोजन किया गया। खेल दिवस में मुख्य अतिथि के रूप में वेटरन खिलाड़ी गुलाम रब्बानी उपस्थित थे।जिन्होंने अपना समय देकर स्पोर्ट्स डे को और भी शानदार बनाया। कार्यक्रम की शुरुआत डीएवी


AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

गिरिडीह : जीवा गिरिडीह और इनर व्हील क्लब आफ गिरिडीह सनशाइन के द्वारा रविवार को बरगंडा स्थित बीएसएम स्कूल में महिला खेल दिवस का आयोजन किया गया। खेल दिवस में मुख्य अतिथि के रूप में वेटरन खिलाड़ी गुलाम रब्बानी उपस्थित थे।जिन्होंने अपना समय देकर स्पोर्ट्स डे को और भी शानदार बनाया। कार्यक्रम की शुरुआत डीएवी सीसीएल के बच्चों के द्वारा बजाए गए बैंड की धुन पर सभी सदस्यों के द्वारा मार्च पास्ट करते हुए हुई किया गया।

 

इस दौरान मुख्य अतिथि ने मशाल जलाकर स्पोर्ट्स डे का आगाज किया। खेल दिवस के दौरान महिलाओं को फिट रखने के लिए कई तरह के खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। खेल प्रतियोगिताओं में महिलाओं ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया। महिलाओं के द्वारा क्रिकेट मैच खेला गया साथ ही साइकलिंग भी की गई।प्रतियोगिता में महिलाओं ने जलेबी रेस, स्पून एंड मार्बल रेस, 100 मीटर फ्लैट रेस, रिले रेस, स्लो साइकिलिंग रेस, थ्री लगेज रेस आदि में हिस्सा लिया।बताया गया कि महिलाओं को फिट रहने के लिए दैनिक जीवन में व्यायाम के साथ-साथ खेल का भी महत्वपूर्ण योगदान रहता है। इसलिए महिलाओं में खेल के प्रति जागरूकता लाने के लिए खेल दिवस का आयोजन किया गया है। ताकि महिलाएं अपने आप को फिट रखकर स्वस्थ रह सके। कार्यक्रम में सुमन गौरसिया कविता राजगढ़िया के अलावा इनर व्हील क्लब आफ गिरिडीह सनशाइन की कई सदस्या मौजूद थी।

AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

रोजाना नई नई खबर पढ़ने के लिए हमारे Whatsapp Channel को ज्वाइन करें। हम केवल सुबह और शाम को खबरे ग्रुप में डालते है। हमारा वादा है की आप इस ग्रुप से जुड़ कर निराश नहीं होंगे। हमारे Whatsapp Channel से जुड़ने क लिए धन्यवाद।

Join Now

Related Stories