AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

डिवाइन ग्लोबल ट्रस्ट द्वारा आयोजित प्रशिक्षण शिविर से आत्मनिर्भर हो रही हैं महिलाएं

कईयों ने शुरू किया खुद का व्यवसाय गिरिडीह : डिवाइन ग्लोबल ट्रस्ट की ओर से प्रशिक्षण प्राप्त कर महिलाएं खुद को आत्मनिर्भर बना रही है. वहीं ट्रस्ट के द्वारा प्रशिक्षण प्राप्त महिलाओं को रोजगार से जोड़ने में पूरा सपोर्ट दिया जा रहा है. इनदिनों ट्रस्ट के द्वारा गिरिडीह शहर समेत ग्रामीण क्षेत्रों में प्रशिक्षण शिविर


AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

कईयों ने शुरू किया खुद का व्यवसाय

गिरिडीह : डिवाइन ग्लोबल ट्रस्ट की ओर से प्रशिक्षण प्राप्त कर महिलाएं खुद को आत्मनिर्भर बना रही है. वहीं ट्रस्ट के द्वारा प्रशिक्षण प्राप्त महिलाओं को रोजगार से जोड़ने में पूरा सपोर्ट दिया जा रहा है. इनदिनों ट्रस्ट के द्वारा गिरिडीह शहर समेत ग्रामीण क्षेत्रों में प्रशिक्षण शिविर आयोजित कर महिलाओं और युवतियों को डिजाईनर चूड़ी बनाने की कला सिखाई जा रही है. वहीं प्रशिक्षण के समापन पर कार्यक्रम कर सभी को सर्टिफिकेट प्रदान किया जा रहा है.इसी कड़ी में शनिवार शहर के बरगंडा स्थित मेट्रोस गली में कार्यक्रम कर प्रशिक्षुओं के बीच सर्टिफिकेट का वितरण किया गया. वहीं कार्यक्रम में प्रशिक्षण प्राप्त करने के बाद खुद को आत्मनिर्भर बनाकर अपना रोजगार शुरू करने वाली निक्की कुमारी को सम्मानित किया गया. साथ ही उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दी गई.

इस बाबत ट्रस्ट की अध्यक्षा डोली तिवारी ने बताया कि ट्रस्ट से प्रशिक्षण लेकर कई महिलाएं स्वयं का रोजगार शुरू कर रही हैं. वहीं जो खुद रोजगार शुरू नहीं कर पा रही है उन्हें रोजगार से जोड़ने की कवायद ट्रस्ट द्वारा की जा रही है. उन्होंने बताया कि आगे भी यह अभियान चलता रहेगा.

कार्यक्रम में ट्रस्ट की अध्यक्ष डोली तिवारी, सचिव विजय तिवारी, ट्रेनर बिंदिया देवी, निक्की कुमारी, प्रीति कुमारी, ममता कुमारी, अर्नब आदि उपस्थित थे.

AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More
AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

रोजाना नई नई खबर पढ़ने के लिए हमारे Whatsapp Channel को ज्वाइन करें। हम केवल सुबह और शाम को खबरे ग्रुप में डालते है। हमारा वादा है की आप इस ग्रुप से जुड़ कर निराश नहीं होंगे। हमारे Whatsapp Channel से जुड़ने क लिए धन्यवाद।

Join Now

Related Stories