AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

आयकर विभाग ने आयोजित किया वृक्षारोपण कार्यक्रम, लगाए 50 पौधे

गिरिडीह : आज़ादी के 75 वें वर्ष के उपलक्ष्य में आयकर विभाग द्वारा विभिन्न कार्यक्रम किये जा रहे हैं. इसी कड़ी में शनिवार को बरमसिया स्थित नरेन्द्र सिन्हा चिल्ड्रेन पार्क में वृक्षारोपण कार्यक्रम किया गया. इस दौरान पार्क में 50 पौधे लगाए गए. बताया गया कि वृक्षारोपण कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य अपने देश को “प्रदुषण


AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

गिरिडीह : आज़ादी के 75 वें वर्ष के उपलक्ष्य में आयकर विभाग द्वारा विभिन्न कार्यक्रम किये जा रहे हैं. इसी कड़ी में शनिवार को बरमसिया स्थित नरेन्द्र सिन्हा चिल्ड्रेन पार्क में वृक्षारोपण कार्यक्रम किया गया. इस दौरान पार्क में 50 पौधे लगाए गए. बताया गया कि वृक्षारोपण कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य अपने देश को “प्रदुषण से आज़ादी” दिलाना है. कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि सदर विधायक सुदिव्य कुमार सोनु उपस्थित रहे. मौके पर विधायक ने आयकर विभाग के इस पहल की भूरि-भूरि प्रशंसा की . साथ ही उन्होंने आयकर अधिकारी श्री चौधरी के माध्यम से आयकर विभाग को ये सुझाव दिया कि वृक्षारोपण का यह कार्यक्रम प्रतिवर्ष आयकर दिवस के दिन पूरे भारतवर्ष में होना चाहिये.

पौधारोपण कार्यक्रम को सफल बनाने में आयकर अधिकारी गिरिडीह आर. के. चौधरी, निरीक्षक अनिल कुमार गुप्ता, कार्यालय अधीक्षक मंगलेश कुमार, संजय कुमार एवं सुधीर कुमार उपस्थित थे . शहर के प्रबुद्ध चार्टर्ड अकाउंटेंट एस. के. केडिया, विकाश खेतान, दीपक सोंथालिया, विकाश बगरिया, प्रकाश कुमार दत्त, ब्रह्मदेव प्रसाद, अंशुल तुलस्यान, रौनक सिंह, रौशन चौरसिया एवं अभ्या स्मृति ने सहयोग दिया.

AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

रोजाना नई नई खबर पढ़ने के लिए हमारे Whatsapp Channel को ज्वाइन करें। हम केवल सुबह और शाम को खबरे ग्रुप में डालते है। हमारा वादा है की आप इस ग्रुप से जुड़ कर निराश नहीं होंगे। हमारे Whatsapp Channel से जुड़ने क लिए धन्यवाद।

Join Now

Related Stories